Arya Veerangana Dal : आर्य वीरांगना दल का शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

0
270
Panipat News/Arya Veerangana Dal
Panipat News/Arya Veerangana Dal
Aaj Samaj (आज समाज),Arya Veerangana Dal,पानीपत: आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा एवं आर्य समाज मॉडल टाउन पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मॉडल टाउन में 9 दिवसीय राष्ट्रीयसार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल का शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 जून तक किया जा रहा है। इस शिविर का मंगलवार को चौथा दिन रहा। शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना, सूप बनाना, योगासन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, धनुर्विद्या आदि भारत की प्राचीन विद्याओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर में 80 आर्य वीरांगनाओं ने भाग लिया

विशिष्ट अतिथि आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधान रणदीप आर्य की धर्म पत्नी सुनीता आर्य सरपंच सिवाह रही। जिन्होंने बच्चों में फल वितरण करके बच्चों को प्रोत्साहित किया। आर्य कन्या स्कूल की प्रधान सुमित्रा आर्य ने शिविर का निरीक्षण किया। आर्य मॉडल टाउन के प्रधान शशिकांत चड्ढा ने सभी का स्वागत किया और प्रधान अलका आहूजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ तथा शांति पाठ के साथ ही यह समारोह संपन्न हो गया। इस शिविर में 80 आर्य वीरांगनाओं ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए सुनीता आर्य सरपंच सिवाह ने कहा कि वेद विश्व के सबसे प्राचीन ग्रंथ है और वैदिक धर्म सबसे अधिक वैज्ञानिक धर्म है इसलिए स्वामी दयानंद ने वेदों का गहन अध्ययन किया। समारोह को चंद्र मोहन गुलाटी, रवि अहलावत, ज्योति कटारिया, ओमदत्त आर्य, वीरमती आर्या आचार्य राजकुमार शर्मा ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 06 June 2023: कन्या राशि के लोग अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें. इसके अलावा सिंह राशि के जातकों को दफ्तर के काम से कहीं यात्रा करने जाना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें : Union Public Service Commission : गांव देवास के होनहार छात्र अक्षय कुमार ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Connect With Us: Twitter Facebook