Panipat News आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने जान्हवी के उत्कृष्ट प्रदर्शन हॉकी में जीता  कांस्य पदक

0
15
Arya Girls Public School won bronze medal in hockey due to Janhvi's excellent performance
Arya Girls Public School won bronze medal in hockey due to Janhvi's excellent performance
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी में  उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। अपने इसी  श्रेष्ठ प्रदर्शन के क्रम को जारी  रखते हुए 57वीं हरियाणा राज्य स्कूल हॉकी टूर्नामेंट में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की  हॉकी टीम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पानीपत की टीम को कांस्य पदक दिलाया। यह प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर को कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई इस टूर्नामेंट मे राज्य की 23 टीमों  ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मैच में शाहबाद की के.के.आर.टीम को एक मात्र गोल  से  कडी शिकस्त दी। विरोधी टीम  एक भी गोल नहीं कर पाई। कांस्य पदक के लिए मुकाबला अत्यंत  संघर्षपूर्ण रहा। मैदान  में पूरा समय  दोनो  टीमें  एक  दूसरे पर हावी  रही। अंत मे सोनीपत की टीम को 2-1से हरा कर अपने लिए कांस्य पदक पक्का कर लिया।विद्यालय परिसर मे  पूरी टीम और  कोच श्रीमान  धर्मेंद्र  का जोरदार स्वागत किया गया।  विद्यालय के  चेयरमैन श्री सुरेंद्र शिंगला जी, प्रबंधक श्री सी.एक. कमल किशोर जी, प्रधानाचार्या श्री मती  मीनाक्षी  अरोड़ा जी उप प्रधानाचार्या  श्री मती  अनुभा  गुप्ता  जी ने टीम  के  शानदार प्रदर्शन पर बधाई  दी। विद्यालय की प्रबंधक समिति  सदैव  खेलों के प्रति  समर्पित  रहती  है।