Arya Bal Bharti Public School : आर्य शिक्षण संस्थाएं कर रही है बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा और वैदिक संस्कार देने का कार्य : आर्य

0
207
Panipat News/Arya Bal Bharti Public School
Panipat News/Arya Bal Bharti Public School

Aaj Samaj (आज समाज),Arya Bal Bharti Public School,पानीपत:
आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के सभागार में विद्यालय प्रबंधक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक समिति के मैनेजर आर्य जसवीर गवालड़ा ने की और प्राचार्य आर्य सत्यवान मलिक ने सभी का स्वागत किया और कोषाध्यक्ष मेहताब मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र से और शांति पाठ के साथ ही यह बैठक संपन्न हो गई। स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य एडवोकेट दीपांशु महेंद्र आर्य मौजूद रहे।

 

शिक्षा ही वह साधन जिसके बल पर सामान्य मनुष्य भी महामानव बन सकता है

बैठक को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रबंधक आर्य जसबीर ने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिसके बल पर सामान्य मनुष्य भी महामानव बन सकता है। इसी के दृष्टिगत भारत की सभी आर्य शिक्षण संस्थाएं बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा और वैदिक संस्कार देने का कार्य कर रही है। यही नहीं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और समाज से अंधविश्वास और अज्ञानता को समाप्त करने के लिए हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक, प्रदेश के एक लाख आर्य वीरों और आर्य वीरांगनाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य इस समय कर रही है।

 

वैदिक शिक्षा और वैदिक प्रचार को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी मांग

उन्होंने कहा कि मुगलिया, पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत के हर प्रदेश में आर्यवीर दलों का गठन होना चाहिए, कोषाध्यक्ष मेहताब मलिक ने कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है जहां के किसानों व मजदूरों ने हरित क्रांति दूध की श्वेत क्रांति क्रांति और औद्योगिक क्रांति को सफल बना कर अन्य प्रदेशों को प्रेरित किया था आज हरियाणा के युवा विलासिता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं ऐसे समय में वैदिक शिक्षा और वैदिक प्रचार को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी मांग है। बैठक को एडवोकेट दीपांशु , महेंद्र आर्य, जयदीप नंबरदार ने भी संबोधित किया।