Panipat News आइए हम सब मिल कर सफल बनाएँ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान : कंचन सागर

0
77
A tree in the name of mother
पानीपत। नारी कल्याण समिति की अध्यक्षा समाजसेवी कंचन सागर द्वारा सेक्टर -18  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरम्भ की गई मुहिम “एक पौधा मां के नाम” के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें उन्होंने अपनी मां के नाम पर कई पौधे रोपित किए। कंचन सागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की है। दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है।हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। समाजसेवी कंचन सागर ने बताया कि समिति की नई सदस्या रेणु बंसल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। 18 सेक्टर की रहने वाली बिटिया निष्ठा ने अपनी मां  नीलम के नाम से आंवले का पेड़ लगाया। इस अवसर पर कंचन सागर के साथ निष्ठा, नीलम, सुमन सिंगला, नीलम मेहता, रेणु बंसल और सरोज आहुजा ने कनेर के साथ जामुन,अमरूद आदि के पेड़ लगाए।