पानीपत जिले के मतलौडा के गांव ऊटला अड्डे पर 3 माह का भ्रूण मिला
Panipat News/ 3 month old fetus found in Panipat district
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिले के मतलौडा के गांव ऊटला अड्डे पर एक पॉलीथिन के नीचे करीब 3 माह का भ्रूण पड़ा हुआ मिला।चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला पर आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर लिया है। भ्रूण लड़का है या लड़की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह गांव ऊटला का रहने वाला है। वह खेती-बाड़ी का काम करता है और गांव ऊटला में चौकीदारी भी करता है। शुक्रवार को वह गांव के बस अड्डा पर घूमने गया था।
अज्ञात महिला पर कार्रवाई की जाए
इसी दौरान उसने देखा कि गांव के बस अड्डा पर बने शेल्टर शैड के पास काफी मक्खियां भिनभिना रही थी। वहां एक पॉलीथिन पड़ी थी। जिसके ईद-गिर्द ये मक्खियां थी। उसने पॉलीथिन हटा कर देखा तो उसके नीचे एक मानव भ्रूण पड़ा हुआ दिखाई दिया। जो करीब 2 से तीन माह का भ्रूण था। देखने पर यह पता नहीं लग रहा था कि भ्रूण किसका था। चौकीदार ने बताया कि किसी अज्ञात महिला ने अपने पेट में पल रहे भ्रूण को लावारिस फेंका है। अज्ञात महिला पर कार्रवाई की जाए।