156th Jayanti of Pandit Guru Dutt Vidyarthi : आर्य बाल भारती विद्यालय में पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की 156 वीं जयंती समारोह का आयोजन

0
411
Panipat News/156th Jayanti of Pandit Guru Dutt Vidyarthi 
Panipat News/156th Jayanti of Pandit Guru Dutt Vidyarthi 
Aaj Samaj (आज समाज),156th Jayanti of Pandit Guru Dutt Vidyarthi, पानीपत : आर्य बाल भारती विद्यालय परिसर में स्वामी दयानंद के अनन्य भक्त एवं आर्य समाज के प्रखर प्रवक्ता और डीएवी के संस्थापक पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की 156 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान आर्य ने की। समारोह को वरिष्ठ प्रवक्ता रेखा शर्मा, उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शास्त्री, संगीत अध्यापक संदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने पंडित गुरुदत्त की जीवनी पर आधारित अनेक गीत व नाटक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

पंडित गुरुदत्त ने डीएवी शिक्षा संस्थान की स्थापना की

इस अवसर पर स्वामी श्रद्धानंद महात्मा हंसराज, पंडित लेखराम, स्वामी संपूर्णानंद, महाशय राजपाल और आचार्य बलदेव को भी याद किया गया। यह जानकारी कुल प्रबंधक समिति के प्रधान आर्य रणदीप कादयान ने दी। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य सत्यवान आर्य ने कहा कि पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डाला। जन्म 26 अप्रैल 1864 को मुल्तान शहर में लालाराम कृष्ण के घर हुआ था। पंडित गुरुदत्त ने डीएवी शिक्षा संस्थान की स्थापना की और 400 कमरों का डीएवी कॉलेज लाहौर में स्थापित किया। आज उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए सभी डीएवी और आर्य शिक्षण संस्थाएं वैदिक धर्म वैदिक शिक्षा और वैदिक संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। आज की युवा पीढ़ी को ऋषि सुनक से प्रेरणा लेकर वैदिक मार्ग वैदिक धर्म के मार्ग पर चलते हुए भारत का नाम रोशन करने में और अधिक सहयोग देना चाहिए।