2 .38 करोड़ की लागत से शहरी विधानसभा के वार्डो में बनाई जाएंगी 13 धर्मशालाएं 

0
133
Panipat News/13 Dharamshalas will be built in the wards of the urban assembly at a cost of 2.38 crores
Panipat News/13 Dharamshalas will be built in the wards of the urban assembly at a cost of 2.38 crores
  • विधायक प्रमोद विज ने लगवाएं टेंडर
  • पहले भी 14 धर्मशालाओं के लगवाए गए है टेंडर
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहरी विधानसभा में लगभग 2 .38 करोड़ की लागत से 13 धर्मशालाएं, विधानसभा क्षेत्र में स्थित वार्ड के सामाजिक संस्थाओं की मांग पर पर बनाई जाएंगी। विधायक विज ने संस्थाओ की मांग पर इनके निर्माण के टेंडर लगाने के आदेश दे दिए है। विधायक विज के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 108 भवन बनवाने का कार्य किया जा रहा है। इसके पहले विधायक विज ने बीते सप्ताह में 14 धर्मशालाओ के निर्माण का टेंडर लगवाया गया था, जिनकी लागत 2.20 करोड़ थी। विधायक विज ने बातचीत में बताया की लम्बे समय से सामाजिक संस्थाओ के प्रमुखों एवं वार्ड पार्षदों के द्वारा भवन बनाने की मांग की जा रही थी ,मांग को ध्यान में रखकर टेंडर लगाने के आदेश दे दिए है| वार्डो में अच्छी गुणवक्ता के भवनों के बनने से समाज के लोगो को सामाजिक कार्य करने हेतु उपयुक्त स्थान मिलेगा एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो को सामाजिक कार्य करने में ज्यादा पैसे नही लगाने पड़ेंगे। भवनों के निर्माण हेतु सामाजिक सभाओ के प्रमुखों ने भी विधायक प्रमोद विज का आभार व्यक्त किया है।

इन वार्डो में बनाए जाएंगे भवन

1. वार्ड 16 एवं 17 में 20 लाख की लागत से स्वर्गपुरी धर्मशाला ,
2. वार्ड 19 में दो धर्मशालाओ का निर्माण किया जाएगा। वार्ड में पहली धर्मशाला अमरपुरी जाट्ल धर्मशाला 15 लाख की लागत से एवं वाल्मीकि धर्मशाला गांधी कॉलोनी में 18 लाख की लागत से बनाई जाएगी।
3. वार्ड 23 में दो  धर्मशालाओ का निर्माण किया जाएगा, पहली धर्मशाला भाटिया कॉलोनी में 20 लाख की लागत से एवं इंदिरा कॉलोनी 21 लाख की लागत से  धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
4. वार्ड 20 में आर्य समाज मॉडल टाउन में 21 लाख की लागत से धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा।
5. वार्ड 04 के देवी मंदिर में 51 लाख की लागत से फिशियो थैरपी सेंटर के लिए धर्मशाला बनाई जाएगी।
6. वार्ड 09 में रंग मंच कला संगम किला चौक पर 31 लाख की लागत से वार्ड 10 में 21 लाख की लागत से और 18 में 10 लाख की लागत से और वार्ड 21 में 10 और 21 लाख की लागत से दो धर्मशालाएं बनाई जाएंगी।