100th Edition of Mann Ki Baat Program : मोदी मन की बात के माध्यम से जन-जन की बात करते हैं : डॉ अर्चना गुप्ता

0
302
Panipat News/100th Edition of Mann Ki Baat Program
Panipat News/100th Edition of Mann Ki Baat Program
  • पानीपत शहरी विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य जीरो पर चल रहे है : प्रमोद विज
  • विधानसभा में 100 से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा
Aaj Samaj (आज समाज), 100th Edition of Mann Ki Baat Program, पानीपत : प्रधान मंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण पूरे राज्य की प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 100-100 स्थानों पर कम से कम 100-100 लोगो के साथ सुनने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। इसलिए पानीपत की चारों विधान सभा क्षेत्रों में भी  प्रत्येक विधान सभा में 100-100 स्थानों पर कम से 100 – 100 लोगो के साथ सुनना सुनिश्चित किया जाए। ये शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधान साभा के पांचों मंडलों की कार्यकारिणी कि अलग अलग बैठकों को संबोधित करते हुए कहे।

100 वां संस्करण 30 अप्रैल की प्रसारित होगा

डॉ अर्चना गुप्ता ने बैठक में कहा प्रधान मंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों का जिक्र करते है। विभन्न विधाओं, प्रकल्पों तथा समाज में योगदान देने वाली हस्तियों का जिक्र करते है। इन सबसे समाज के अधिक से अधिक लोग लाभिन्वित हो इस लिए अधिक से अधिक लोगो इस कार्यक्रम  से जोड़ने का काम करे। विदित रहे इस बार प्रधान मंत्री मन की बात का शतकीय अर्थात 100 वां संस्करण होगा जो आगामी 30 अप्रैल की प्रसारित होगा।

कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी निर्धारित की

डॉ अर्चना गुप्ता ने बैठक ने पन्ना प्रमुखों तथा पन्ना समितियों के गठन की प्रगति का ब्यौरा लिया तथा कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी निर्धारित की। बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों  दिवाकर मेहता, सुनील कंसल, प्रीतम गुज्जर, हरीश कटारिया तथा विजय शर्मा ने की बैठक में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनाकर जिला अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता तथा विधायक प्रमोद विज का स्वागत किया गया।

सामूहिक कल्याण के कार्य पूरे शहर में करवाए जा रहे है

बैठक को संबोधित करते हुए पानीपत शहरी विधान सभा विधायक प्रमोद विज ने कहा पानीपत शहरी विधान सभा क्षेत्र में विकास जोरो पर चल रहे है। उन्होंने कहा सामूहिक कल्याण के कार्य पूरे शहर में करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा शहर में कई सामूहिक भवन निर्माण चल रहे है। गार्बेज टैक्स की समस्या का हल करवाया गया। साथ ही प्लाटों के सब डिवीजन की मंजूरी भी दिलाई गई। प्रमोद विज ने कहा कि वो सदैव जनता व कार्यकर्ता की सेवा में तत्पर रहता हूं। बैठकों में मुख्यरूप से लोकेश नांगरू, मेघ राज गुप्ता, रविंद्र भाटिया, दुष्यंत भट्ट, प्राण रत्नाकर, सुनील सोनी तथा जिले मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  Weather 23 April 2023 Report: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तेज हवाएं, गर्मी से राहत

यह भी पढ़ें :  Covid 23 April 2023 Update: कोरोना के नए केस कल की तुलना में आज 2081 कम

यह भी पढ़ें : Amritpal Case Update: अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल भेजा, गुरुद्वारे में प्रवचन देते तस्वीर सामने आई

Connect With Us: Twitter Facebook