प्राचीन स्वयंभू हनुमान मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में दुर्गा जी का पूजन कराया
Paniapt News/Durga ji was worshiped on the occasion of Ram Navami in the ancient Swayambhu Hanuman temple
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पचरंगा बाजार पूर्वी यान घाटी स्थित अति प्राचीन स्वयंभू हनुमान मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व कल्याण हेतु दुर्गा जी का पूजन कराया और रामनवमी का पर्व भी मनाया। इस मौके पर बृजनंदन मिश्रा, अनीता मिश्रा, राकेश मिश्रा, सरोज मिश्रा, ठाकुर मूलचंद चौहान, ललिता, मोनिका सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पानीपत ब्राह्मण परिवार के प्रधान मंदिर के पुजारी देव नारायणा उपाध्याय (ज्योतिषाचार्य) के सानिध्य में पूजा-अर्चना वह हवन यज्ञ किया गया।
भगवान राम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था
साथ में कंजक पूजन किया गया व प्रसाद का भोग लगा कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी देव नारायण उपाध्याय ने बताया कि भगवान राम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था। भक्तों के दुख दूर करने और दुष्टों का अंत करने के लिए श्रीराम त्रेता युग में इसी दिन पैदा हुए थे। वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन उनका जन्म हुआ था। श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है। श्री राम स्वयं भगवान विष्णु का सातवां अवतार थे।