Panchkula News: पंचकूला में तीन बच्चों की मौत: रायपुररानी में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, तीन मासूमों की दबने से मौत, बच्ची घायल

0
164

पंचकूला (आज समाज): पंचकूला के रायपुररानी में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। रायपुररानी के गांव जासपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले परिवारों के तीन मासूम बच्चों की मौतहो गई। यह दर्दनाक हादसा कमला भट्ठा में हुआ है। ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने सेतीन बच्चों की मौत हुई है और एक बच्ची घायल हुई है।

मृतकों में राफिया (6), जिशान (2) और ईशान (5) शामिल हैं। घटना के तुरंतबाद घायल ईशान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दो बच्चे राफिया और जिशान की मौके पर ही मौत हुई है। इस घटना में साइनापुत्री नवाब को भी मामूली चोटें आईं है।

मृतकों के परिजन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पटवारी नगला गांवके रहने वाले हैं। ये परिवार पिछले 15 सालों से कमला भट्टा में काम कर रहा था।हादसे के बाद भट्ठे में काम करने वाले अन्य मजदूरों में भी दहशत का माहौल है।वहीं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर राहतव बचाव का कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।