Panchkula News: पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने किया पौधरोपण

0
125

पंचकूला (आज समाज): लोक निर्माण विभाग के सेक्टर-11 स्थित मैंटेनेंस कार्यालय में पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्राई मीडिया जर्नलिस्ट क्लब पंचकूला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज मैकेनिक वर्कर यूनियन के प्रधान संदल सिंह राणा ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ों का पालन पोषण करने का भी प्रण लेना चाहिए।

हरी-भरी जगहों में समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। पौधों के साथ जुड़ाव मनुष्य को प्रकृति के करीब लाता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। पौधों के लिए रोपण का समय भिन्न-भिन्न होता है। सही समय पर पौधा रोपण करने से उसकी वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर मॉनसून के समय पौधरोपण अधिक प्रभावी होता है।

पौधों की नियमित रूप से छंटाई भी आवश्यक है। पौधरोपण हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक लाभ भी प्रदान करता है। इस मौके पर चेयरमैन एस के जैन ट्राईसिटी मीडिया जर्नलिस्ट क्लब,प्रधान मैनपाल कटकवाल, महासचिव कमलेश्वर चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार के अलावा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी विजय पाल,प्रदीप कुमार मानकटबरा, नितिश कुमार,शमशेर सिंह गुज्जर, ईस्लाम खान,धर्मपाल सिहं,रघुबीर सिहं,महेश कुमार,गुरमीत सिहं, प्रवीण कुमार, रोहित सैणी, बाबू राम,हरबंस सिंह समेत कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।