Panchkula News : पंचकूला के सेक्टर 3 देवीलाल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्म उत्सव

0
90
Lord Parshuram's birth festival will be celebrated with great pomp at Sector 3 Devi Lal Stadium in Panchkula

Panchkula News पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित देवीलाल स्टेडियम में 27 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्म उत्सव बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में हरियाणा के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस भव्य आयोजन की जानकारी देते हुए सांसद कार्तिक शर्मा ने पूरे हरियाणा में भ्रमण कर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भगवान परशुराम सेवा समिति के संरक्षक पंडित विनोद शर्मा भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

आज पंचकूला सेक्टर 11 में विकास कौशिक के निवास पर आयोजित एक बैठक में कालका से विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने पंचकूला निवासियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं बल्कि 36 बिरादरियों के भगवान हैं, और इस आयोजन को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर विकास कौशिक (संयोजक, ब्राह्मण सभा पंचकूला), प्रमोद कौशिक, रविंद्र शर्मा, एमपी शर्मा, केसी भारद्वाज, जैसी कौशिक, राजेश वत्स, वीरेंद्र शर्मा, एमडी शर्मा, बेनु राव, रेखा कौशिक, हर ज्ञान विशिष्ट सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Yamunanagar News : भगवान परशुराम जन्मोत्सव का निमंत्रण देने पहुंचे कार्तिकेय शर्मा