Panchkula News : अमित शाह आधुनिक भारत की राजनीति के चाणक्य, उनका मार्गदर्शन मिलना हमारा सौभाग्य : अनिल विज

0
9
Panchkula News : अमित शाह आधुनिक भारत की राजनीति के चाणक्य, उनका मार्गदर्शन मिलना हमारा सौभाग्य : अनिल विज
Panchkula News : अमित शाह आधुनिक भारत की राजनीति के चाणक्य, उनका मार्गदर्शन मिलना हमारा सौभाग्य : अनिल विज
  • हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार “आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों को उखाड़ फेंकेंगे : विज
  • पंचकूला प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में “गब्बर का जलवा” सेल्फी व फोटो लेने वालों की लगी रही होड़

Panchkula News | पवन चोपड़ा | चंडीगढ़ | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पंचकूला में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ,केंद्रीय मंत्री व हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी विप्लब देव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश भाजपा वरिष्ठ, कनिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारी भी मौजूद थे।

लेकिन इन सब के बावजूद हर तरफ गब्बर का जलवा ही देखने को मिल रहा था। जहां पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने पंचकूला स्थित भाजपा कार्यकारिणी बैठक स्थल में भाग लेने के लिए जैसे ही पहुंचे। देखते ही देखते प्रदेश भर पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने उमड़ पड़े।

जिसे देख जहां गब्बर गदगद नजर आए वहीं उन्होंने अपने किसी भी चाहने वाले को बिना नाराज किए प्रत्येक कार्यकर्ता को फोटो खींचने का अवसर दिया और हंसी-खुशी उनका कुशल क्षेम भी जाना। इस दौरान उन्हें बैठक स्थल पहुंचने के लिए काफी समय लगा। मौजूदा समय में अनिल विज के पास सरकार व संगठन में कोई बड़ी भूमिका नहीं है उसके बावजूद भी विज की लोकप्रियता पूरे चरम पर है।

उनके चाहने वाले प्रदेश के कोने-कोने में मौजूद है। वही अनिल विज ने इस बैठक के बाद अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें आधुनिक भारत की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का मार्गदर्शन मिला है। जिन्होंने प्रदेश लोकसभा चुनाव के बारे में एक-एक बात बारीकी से बताई और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भी भरा।

भारतीय जनता पार्टी केंद्र की तरह प्रदेश में भी इतिहास रचते हुए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही : अनिल विज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस प्रकार से प्रदेश में झूठ फैलाकर 5 लोक सभा सीटें जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी केंद्र की तरह प्रदेश में भी इतिहास रचते हुए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य शक्ति कार्यकर्ता संगठन और शीर्ष नेतृत्व है। जिसके साथ और मार्गदर्शन के बल पर आने वाला विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनेगा इस प्रकार से हरियाणा भी विकसित बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश को जिस प्रकार से लूट गया है।

ऐसे में प्रदेश की जनता भली भांति इस बात से परिचित है कि उनके हित किसके हाथों में सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लगभग साढे 9 वर्षों में प्रदेश में पारदर्शिता की सरकार चलाई गई। जिसमें बिना किसी भेदभाव, भाई -भतीजावाद, क्षेत्रवाद, समान -विकास, बिना खर्ची पर्ची प्रतिभावान बच्चों को रोजगार दिया गया।

ऐसे में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है। वहीं उन्होंने अंबाला लोकसभा से चुनाव हारने पर कहा कि वह पार्टी से बिल्कुल भी नाराज नहीं थे। वे पार्टी के एक सच्चे ईमानदार सिपाही है। उन्होंने तह दिल से पार्टी की सेवा की। अंबाला लोकसभा में जहां तीन विधानसभा में उन्हें हार मिली। वहीं उनके विधानसभा क्षेत्र कैंट में पार्टी को जीत हासिल हुई है। जबकि उनके अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा राज्य मंत्री असीम गोयल भी उन्हीं के जिले से आते हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक निवेदिता तिवारी ने किया तरंग मेले का उदघाटन

यह भी पढ़ें : Ambala News : मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर रही है लगातार जनहित के कार्य – राजेश लाडी

SHARE