Delhi Breaking News : पहलगाम हमला कायराना हरकत : रेखा गुप्ता

0
74
Delhi Breaking News : पहलगाम हमला कायराना हरकत : रेखा गुप्ता
Delhi Breaking News : पहलगाम हमला कायराना हरकत : रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता एवं वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली हवाई अड्डे पर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा बेकसूर और निहत्थे पर्यटकों का बर्बरता से कत्ल किया जाना एक कायराना और अमानीय हरकत है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और पाकिस्तान व उसके समर्थित आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाने की मांग करते हैं। यह शब्द दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहे।

उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के शवों पर दिल्ली एयरपोर्ट पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि देने के बाद यसे शब्द कहे । ज्ञात रहे कि मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 भारतीयों की निर्मम हत्या से सारे देश में दुख, शोक एवं रोष का माहौल है। दिल्ली में भी लोगों में भारी रोष है, लोग गमगीन हैं और दिल्ली भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता भी देशवासियों के साथ शोक में सम्मिलित हैं।

भाजपा ने दो दिन के लिए सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद किए

मृतक जनों के सम्मान में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज 23 एवं कल 24 अप्रैल के दिल्ली भाजपा के सभी पूर्व निश्चित राजनीतिक कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की और कहा 27 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला हर भारतीय लेने को संकल्पित है। पहलगाम में जिन भारतीयों की हत्या की गई उनमे से कुछ के पार्थिव शरीर उनके गृह नगर ले जाने की यात्रा के बीच आज दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां दिल्ली सरकार एवं दिल्ली भाजपा की ओर से श्रद्धांजली अर्पित की गई।

भारत सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये भारतीयों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके उपस्थित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने पहलगाम में मृत भारतियों के परिजनों को विश्वास दिलाया की भारत सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और सरकार मृतकों के परिजनों का जीवन फिर शुरू करने में हर संभव साथ देगी।

संकट के समय हम देश के साथ खड़े है: देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला देश की अस्मिता पर हमला है, जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसका मुॅहतोड़ जबाव दिया जाना चाहिए। हम बाहरी ताकतों के मंसूबों को कभी भी कामयाब नही होने देंगे। संकट के समय में हम सब देश के साथ है। देवेन्द्र यादव ने कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादी हमला चिंताजनक और दिल दहलाने वाला है।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : प्रदेश के लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : मान

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर सीआई ने पांच पिस्तौल सहित तस्कर किया काबू