Punjab Paddy Purchase : पंजाब में पहले दिन ही बाधित हुआ धान खरीद कार्य

0
10
Punjab Paddy Purchase : पंजाब में पहले दिन ही बाधित हुआ धान खरीद कार्य
Punjab Paddy Purchase : पंजाब में पहले दिन ही बाधित हुआ धान खरीद कार्य

आढ़तियों के बाद अब मंडी मजदूर भी हड़ताल भी गए

Punjab Paddy Purchase (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार के लाख दावों व प्रयासों के बावजूद धान खरीद सीजन की शुरुआत किसानों के लिए परेशाानी लेकर आई। प्रदेश में आज से धान खरीद सीजन की शुरुआत होनी थी। सीएम से लेकर कृषि मंत्री और मुख्य सचिव तक सभी ने अधिकारियों से बैठकें करके धान की सुचारू खरीद के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। लेकिन धान खरीद सीजन की शुरुआत नहीं हो सकी।

पहले मंडी आढ़ती और राइस मिलर्स हड़ताल पर गए जबकि उसके बाद मजदूर भी हड़ताल पर चले गए। जिसके बाद धान खरीद का कार्य शुरू नहीं हो सका। पंजाब सरकार से मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। वहीं मजदूर यूनियन के प्रधान का कहना है कि जब तक मजदूरों की मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक कोई भी मजदूर पंजाब की किसी भी मंडी में काम नहीं करेगा और ना ही किसान की ट्राली से धान को नीचे उतारेंगे। हमारी बात चल रही है अगर मांग मान ली जाती है तो हड़ताल खत्म की जाएगी। वहीं दूसरी और शैलर संगठन की हड़ताल भी जारी है।

यह भी पढ़ें : Punjab News : पराली प्रबंधन को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : सीएम

यह भी पढ़ें : Punjab Batala Accident : सड़क हादसे में तीन की मौत, सीएम ने जताया शोक

अन्नदाता को न हो कोई परेशानी : सीएम

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धान खरीद को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मान ने इस बात पर जोर दिया कि फसल लेकर मंडी में पहुंचे किसी भी किसान को फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि सरकार ने धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं। और मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।

धान आने के साथ-साथ ही होगी लिफ्टिंग : खुड्डियां

दूसरी तरफ प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने रविवार को आढ़तियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया है कि धान की मंडियों में धान आने के साथ-साथ ही लिफ्टिंग की जाएगी। बैठक अच्छे माहौल में हुई है। किसी भी बात पर एक मिनट पर सहमति नहीं बनती, उसमें समय लगता है। मंडियों में पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं।
आढ़तियों के साथ ही किसानों की मांगों का भी ध्यान रखा जाएगा। एफसीआई की तरफ से लिफ्टिंग के लिए जगह बनाने का काम किया जा रहा है।

किसान संगठन पहले ही कर चुके हैं प्रदर्शन

धान खरीद को लेकर किसान संगठन पिछले दिनों सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदेश में कई जगह बासमती धान के सही दाम न मिलने के बाद किसान नेताओं ने धान को सड़कों पर बिखेर दिया था और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस हालात में यदि कल से सुचारू तरीके से धान खरीद का कार्य शुरू नहीं होता तो किसानों का एक बार फिर से सड़कों पर उतरना तय है।

यह भी पढ़ें : Punjab News : हमें आजादी के नायकों से प्रेरणा लेने की जरूरत : सौंद

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : सहकारिता को सशक्त बनाने की लिए प्रतिबद्ध : मान