Outbreak of cold in Delhi NCR, temperature reaches 5.8 degree Celsius: दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप, पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

0
190

नई दिल्ली। ठंड ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया है। पारा इतन नीचे हो गया है कि ठंड के कारण हाथ पैर ठंडे पड़ रहे हैं। पंजाब, हरियाण और दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भी अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने कहा कि आगे भी ठंड बरकरार रहेगी और दिन ढलने के साथ मौसम और ज्यादा ठंडा हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। सुबह चारों ओर घने कोहरे के साथ पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, साल 1997 के बाद से से यह दिसंबर सबसे ठंडा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘साल 1997 के बाद से अब तक दिसंबर महीने में सबसे लंबी अवधि के और सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किए गए हैं।’ बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से सात डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से तीन डिग्री कम था। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि 28 दिसंबर तक यहां ऐसी ही स्थिति रहेगी और इसके साथ ही सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह 8.30 दृश्यता 700 मीटर रही। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के कारण लगभग 25 ट्रेनें देर से चलीं। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।