Delhi Budget Update : हमारा फोकस दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर : रेखा गुप्ता

0
59
Delhi Budget Update : हमारा फोकस दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर : रेखा गुप्ता
Delhi Budget Update : हमारा फोकस दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर : रेखा गुप्ता

सीएम ने पहली बार ही पेश कर दिया एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट

Delhi Budget Update (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया। इस दौरान दिल्ली सीएम ने पहली ही बार रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर डाला। इस दौरान रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि उनका फोकस दिल्ली के बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर है।

बजट के दौरान सीएम रेखा ने मौका मिलते ही दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी तंज कसा। सीएम ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया। विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए। दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए।

दिल्ली सीएम ने ये घोषणाएं की

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी। दिल्ली बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित।

500 करोड़ रुपये से सीवेज सिस्टम को सुधारा जाएगा। दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा (अब जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा सहित)। महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए गए हैं।झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ आवंटित किए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे। जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

यमुना को स्वच्छ बनाने का वादा फिर दोहराया

सीएम रेखा गुप्ता ने एक बार फिर से यह स्पष्ट किया की आने वाले सालों में दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ करेगी। उन्होंने कहा कि यह वादा नहीं बल्कि आपको हकीकत में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि यमुना की साफ-सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में यह तस्वीर बदली जाएगी। इसके साथ ही 150 करोड़ रुपये का आंवटन पानी की बर्बादी बंद करने के लिए किया गया है। 506 करोड़ रुपये पर्यावरण में सुधारने के लिए आवंटित किए गए हैं।