कहा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले नेता अपने अपराधों की सजा भुगत रहे हैं

Punjab CM News (आज समाज), लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार का हर कदम आम जनता की भलाई के उद्देश्य से उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के निरंतर प्रयासों के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य बुनियादी क्षेत्र पहली बार राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे के केंद्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल ने आम आदमी की इन महत्वपूर्ण जरूरतों की परवाह नहीं की थी। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण 56 इंच की छाती का दावा करने वाले नेता अब अरविंद केजरीवाल से डर रहे हैं।

2022 में जनता ने दिया था स्पष्ट जनादेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को 92 सीटें देकर स्पष्ट जनादेश दिया था। उन्होंने कहा कि वे नेता जिन्होंने राज्य के हितों को तिलांजलि दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की, वे आज अपने अपराधों की सजा भुगत रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो लोग 25 साल तक सत्ता में रहने का दावा कर रहे थे, उनके पास अब 25 नेता भी नहीं बचे हैं क्योंकि जनता ने उन्हें उनके कर्मों की सजा दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई अव्यवस्था को राज्य सरकार ठीक कर रही है।

पहले सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देती थी

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देती थी, लेकिन अब हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए गहरी योजना बनाई गई है और इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के अलावा, राज्य सरकार ने इस अपराध में शामिल बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का ध्यान नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी केंद्रित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है और अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनता के सहयोग के बिना जारी नहीं रखा जा सकता।

ये भी पढ़ें : Train travel in India : भारत में यातायात का सस्ता व सुगम माध्यम है रेल : वैष्णव

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : हम अपने हर पल का उपयोग दिल्ली की जनता के लिए करेंगे : रेखा