Punjab CM News : लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा मकसद : मान

0
95
Punjab CM News : लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा मकसद : मान
Punjab CM News : लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा मकसद : मान

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़। किसी भी राज्य की खुशहाली का सबसे बड़ा कारक उनके स्वस्थ नागरिक और शिक्षित जनता होती है। प्रदेश सरकार का मकसद इन दोनों क्षेत्रों में अपना सर्वोत्तम देना है। हम कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश की जनता को जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं वहीं स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। यह कहना है प्रदेश के सीएम भगवंत सिंह मान का जो होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज के निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक की अध्क्षता कर रहे थे।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय पर हो पूरा

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाई जाए और इसे समय पर पूरा किया जाए। यहां अपनी सरकारी आवास पर इंस्टीट्यूट और सिविल अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान 21.41 एकड़ क्षेत्र में 418.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और इसमें 300 बिस्तरों का मेडिकल कालेज भी होगा, जिसमें मेडिकल छात्रों के लिए वार्षिक 150 सीटें होंगी।

मेडिकल कॉलेज में यह होगा विशेष

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मौजूदा मेडिकल अस्पताल कैंपस होशियारपुर में अत्याधुनिक अस्पताल में दो बेसमेंट, ग्राउंड और आठ मंजिलें होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित मेडिकल कालेज में एक आडिटोरियम और सर्विस ब्लाक, दो बेसमेंट और ग्राउंड और छह मंजिलें होंगी। इसी तरह मेडिकल कालेज में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हास्टल होंगे, जिसका निर्माण भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेडिकल कालेज और सिविल अस्पताल के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए जाएं।

ये भी पढ़ें : Punjab Farmers Protest : किसानों ने केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट