Punjab News Update : हमारा उद्देश्य पंजाब को विकसित राज्य बनाना : केजरीवाल

0
91
Punjab News Update : हमारा उद्देश्य पंजाब को विकसित राज्य बनाना : केजरीवाल
Punjab News Update : हमारा उद्देश्य पंजाब को विकसित राज्य बनाना : केजरीवाल

कहा, पिछले तीन साल में पंजाब सरकार ने बेमिसाल फैसले लिए

Punjab News Update (आज समाज), अमृतसर : आप सुप्रीमों और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी प्रमुख धार्मिक स्थानों पर शीश नवाया और प्रदेश व देश की सुख शांति और स्मृद्धि की अरदास की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप की समूची लीडरशिप भी मौजूद रही।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लोगों की सेवा के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में भी भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के सख्त प्रयासों के कारण राज्य में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार का विशेष ध्यान समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की सेवा पर होगा।

पंजाब को विकास की पटरी पर लाने के प्रयास जारी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को न्याय देने और राज्य को तेज विकास की पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है और जल्द ही पंजाब इन सामाजिक बुराइयों से मुक्त हो जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंजाब को शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के साथ-साथ युवाओं को इस नेक कार्य में सक्रिय भागीदार बनाना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को श्री हरमंदिर साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका और राज्य सरकार के तीन साल सफलतापूर्वक पूरे होने पर परमात्मा का धन्यवाद किया।

पंजाब में प्रगति के नए युग की हुई शुरुआत

दोनों नेताओं ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करने और राज्य में बेमिसाल विकास और तरक्की के नए युग की शुरुआत करने का मौका मिला है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे महान सिख गुरुओं के नक्शे-कदम पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के विकास को और गति देने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब में बड़ी तब्दीली देखी गई है और अगले दो वर्षों में राज्य हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया : नरेंद्र मोदी

ये भी पढ़ें : Pakistan Breaking News : पाकिस्तानी सेना पर बलूच लड़ाकों का हमला