एक दिवसीय राज्य स्तरीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन 

0
159
Organization of state level student seminar
Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत: भारतीय भाषा दिवस 2023 की कड़ी में दयाल सिंह कॉलेज, करनाल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे छात्रा पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस संगोष्ठी के विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में भारतीय भाषाओं का योगदान तथा आत्मनिर्भर भारत निर्माण प्रक्रिया में भारतीय भाषाओं का योगदान रहे। इस संगोष्ठी में आई.बी. पीजी महाविद्यालय की छात्रा पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज एवं माता-पिता का नाम रोशन किया प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश की आत्मनिर्भरता में उस देश की भाषाओं का भी बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है।
देश की भाषाएं उसकी संस्कृति, स्मिता, अस्तित्व, इतिहास तथा गौरव का बोध कराते हुए वहां के नागरिकों को स्वावलंबी, परिश्रमी, अनुशासित, देशप्रेमी तथा स्वदेशी बनाने की प्रेरणा देती है। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ.शशि प्रभा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि भारत विश्व के उन अनोखे देश में से एक है जिसे भाषाई विविधता सहज रूप में विरासत में मिली है। भारत में 121 से अधिक ऐसी भाषाएं हैं जिनके 10000 से अधिक बोलने वाले पाए जाते हैं। उपयुक्त 121 भाषाओं में से 22 प्रमुख भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त 99 अन्य भाषाओं को भी पठन-पाठन,व्यापार, मीडिया इत्यादि में उपयोग हेतु मान्यता प्रदान की गई है।  देश को भाषाई तथा शैक्षिक रूप से दक्ष, आत्मविश्वासी बनाने हेतु सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 20 November 2023: रिश्तों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से रहें सावधान, बाकी जाने अपना राशिफल

यह भी पढ़ें  : Drug Free Haryana अभियान तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी,

Connect With Us: Twitter Facebook