Panipat News: समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर को सरेंडर करने के आदेश

0
13
समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर को सरेंडर करने के आदेश
Panipat News: समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर को सरेंडर करने के आदेश

कुछ दिन पहले ईडी ने जब्त की थी 44 करोड़ की प्रॉपर्टी
Panipat News: (आज समाज) पानीपत: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पानीपत के समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छौक्कर को हाईकोर्ट ने सरेंडर करने के आदेश दिए है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगर आज धर्म सिंह छौक्कर सरेंडर नहीं करते तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेंगी। धर्म सिंह छौक्करसमालखा से निवर्तमान विधायक है। धर्म सिंह छौक्कर की गिनती पूर्व सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में होती है। धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया हुआ है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी पर गंभीर आरोप है। उसके बाद भी वह चुनाव प्रचार में लगे हुए है। हरियाणा के एजी बलदेव राज महाजन ने कहा कि धर्म सिंह छौक्कर का आज सरेंडर करना जरूरी है। 2 दिन पहले धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं, फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार, ईडी और छौक्कर को नोटिस जारी किया था। बता दें कि छौक्कर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने घर खरीदारों के पैसों की धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। 5 महीने पहले ईडी ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है। धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर माहिरा रियल एस्टेट समूह के मालिक और प्रमोटर हैं। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुछ दिन पहले की ईडी ने धर्म सिंह छौक्कर की 44 करोड़ रुपए की प्रॉपटी जब्त की थी।

ईडी ने पिछले साल की थी रेड

समालखा से निवर्तमान विधायक धर्मसिंह छौक्कर पिछले साल ईडी की रडार में आए थे। जुलाई में छौक्कर के आवास, साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड (अब माहिरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड), माहिरा ग्रुप की अन्य कंपनियों और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापे मारे थे। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और आॅफिस को ईडी ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज जी वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: अवैध मंदिर बना हो या दरगाह, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए हटाना जरूरी