Delhi BJP News : विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रहीं : वीरेंद्र सचदेवा

0
49
Delhi BJP News : विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रहीं : वीरेंद्र सचदेवा
Delhi BJP News : विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रहीं : वीरेंद्र सचदेवा

कहा, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने पर कोई रोक नहीं

Delhi BJP News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट पर रोक लगाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सीएम रेखा गुप्ता व भाजपा सरकार पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झूठे वादे करके सत्ता में आई भाजपा अब दिल्ली के लोगों से विश्वासघात कर रही है।

इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज किया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली के लोग भलीभांति जानते हैं की आम आदमी पार्टी विधायकों एवं नेताओं के दबाव एवं सांठगांठ में 2015 से 2024 के बीच ना सिर्फ इडब्लूएस यानि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के सर्टिफिकेट बल्कि फर्जी जातीय प्रमाण पत्र बना कर स्कूलों में भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ। साथ ही इडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट का अस्पताल भर्ती एवं कुछ अन्य सरकारी सुविधाएं पाने में भी हुआ।

सरकार की जांच से बौखलाई विपक्षी पार्टी

सचदेवा ने कहा है की आज जब मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने इडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने के घोटाले की शिकायतों का, उनके सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में दुरुपयोग की शिकायतों का संज्ञान लिया है तो आम आदमी पार्टी बौखला कर भ्रम फैला रही है मुख्य मंत्री ने सर्टिफिकेट बनाने पर रोक लगा दी है।

2024 में भाजपा ने किया था घोटाले का पटाक्षेप

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 18 दिसम्बर 2024 को हमने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के शासनकाल में फर्जी सर्टिफिकेट बना कर उनसे लाभ लेने के घोटाले को उजागर किया था पर उसके बाद भी दिल्ली सरकार ने किसी अधिकारी या विधायक आदि पर कोई कार्रवाई नही की क्योंकि पूरी की पूरी ष्आपष् सरकार इस घोटाले से जुड़ी थी। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता समझ रही है की सौरभ भारद्वाज इडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने को लेकर विवाद इसलिए खड़ा कर रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं की यदि इ.डब्लू.एस. घोटाले की जांच हुई तो उसमें खुद सौरभ भारद्वाज ही नही अरविंद केजरीवाल एवं उनके 62 विधायकों मे से अनेक के नाम सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : किसी स्कूल को फीस वृद्धि की इजाजत नहीं देंगे : सीएम

ये भी पढ़ें : Delhi News : सरकार गरीबों से छीन रही शिक्षा का हक : देवेन्द्र यादव