कांग्रेस सरकार बंद किए संस्थानों को चलाए : जयराम ठाकुर

0
174
Opposition Leader Jairam Thakur Statement

आज समाज डिजिटल, शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य की‌ कांग्रेस सरकार को अब काम करना शुरू करना चाहिए। साथ ही चले हुए कामों को बंद करने का काम इस सरकार को अब बंद करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आज स्वयं टेलीफोन से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस सबंध में बात की थी और उनसे प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की‌। (Opposition Leader Jairam Thakur Statement)

ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद कर दिए गए हैं। यह निराशाजनक है। इसमें उनके क्षेत्र का छतरी कॉलेज भी है। इस कॉलेज का भवन निर्माण हो चुका है, बजट का प्रावधान भी पूर्ण है। एएनडीएस का काम पूरा हो चुका है‌ और जमीन भी दे दी गई है। यह कॉलेज 1 साल से चल रहा था और इसमें 60 बच्चे पढ़ भी रहे थे, तब भी संस्था को बंद कर दिया, यह गलत है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अपने निर्णय को रिव्यु करें और वे आशा करते हैं कि जल्द ही यह सरकार ऐसे लिए गए निर्णयों का रिव्यु करेगी। उन्होंने कहा कि जनता में इन जनविरोधी निर्णय का बहुत रोष है। यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे और जनता की भावनाओं का अनादर करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जनता को लगता है कि यह निर्णय गलत है तो लोग अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे और कोर्ट भी जाएंगे, यह निश्चित है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में निराशा का माहौल है।

ठाकुर ने कहा कि पहले 3 महीने में एक कैबिनेट हुआ करती थी, अब हर दूसरे दिन कैबिनेट हुआ करती है। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि कैबिनेट में जनता को परेशान करने वाले निर्णय नहीं लिए जाएंगे, जनहित के कार्यों पर इन कैबिनेट के फैसले का ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए वित्तीय सहायता

यह भी पढ़ें : भाजपा के कुशासन में देश का भविष्य हो रहा बर्बाद -कुलदीप शर्मा

यह भी पढ़ें :राज्य होटल प्रबंधन संस्थान विद्यार्थियों को देगा जेएनयू की डिग्री

यह भी पढ़ें : एचएसजीपीसी ने संभाली करनाल तथा तरावड़ी के गुरुद्वारे की सेवा

Connect With Us: Twitter Facebook