Oppo Reno 11 5G: ओप्पो रेनो 11 5G पर बंपर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी साथ, हाथ से न गंवाएं मौका

0
410
Oppo Reno 11 5G ओप्पो रेनो 11 5G पर बंपर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी साथ, हाथ से न गंवाएं मौका
Oppo Reno 11 5G ओप्पो रेनो 11 5G पर बंपर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी साथ, हाथ से न गंवाएं मौका

Oppo Reno 11 5G Discount, आज समाज, नई दिल्ली: अगर आप ओप्पो के ग्राहक हैं और खुद के लिए कोई बढ़िया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo Reno 11 5G पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ ही एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। आप आफर का लाभ उठाकर फोन को बहुत ही सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

अहम फीचर्स

Oppo Reno 11 5G में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5000mAH की बैटरी दी गई है।आनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध Oppo Reno 11 5G को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को 11500 रुपए  के डिस्काउंट के बाद 29,499 में लिस्ट किया गया है। ये कीमत फोन के 256 GB स्टोरेज और 8 GB RAM वाले का है। यह डिवाइस दो कलर आप्शंस- रॉकी ग्रे और वेव ग्रीन में आता है।

No cost  EMI के तहत खरीद सकते हैं

Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5 % का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। फोन को हर महीने 4,917 No cost EMI के तहत खरीद सकते हैं। फोन पर फ्लिपकार्ट की तरफ एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट को पुराना फोन देते हैं, तो आपको 26, 100 का डिस्काउंट मिल जायेगा। हालांकि, इसके लिए पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। फोन की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। डिवाइस में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 चिप का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में Android14 पर बेस्ड ColorOS 14 सॉफ्टवेयर स्किन दिया गया है।

कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP मेन सेंसर OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 32टढ टेलीफोटो लेंस के साथ 8टढ अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32NP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAH की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

SHARE