Jalandhar Crime News: झारखंड से कर रहे थे अफीम तस्करी, काबू

0
55
झारखंड से कर रहे थे अफीम तस्करी, काबू
झारखंड से कर रहे थे अफीम तस्करी, काबू

Jalandhar Crime News (आज समाज), जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। ताजा मामले में जालंधर पुलिस की स्पेशल सेल ने दकोहा गेट जालंधर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से नशीला पदार्थ व ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतााया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दकोहा गेट के पास जाल बिछाया था, इसी दौरान आरोपियों को पकड़ा गया।

नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा गेट जालंधर के पास जाल बिछाया था, तभी उन्हें एक कार आती हुई दिखाई दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार कुख्यात ड्रग तस्कर कप्तान सिंह चला रहा है, जो झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचता है। सीपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मान सिंह को गिरफ्तार कर सात किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।