Punjab News : पौधे ही ग्लोबल वार्मिंग से हमें बचा सकते हैं : बरसट

0
13
Punjab News : पौधे ही ग्लोबल वार्मिंग से हमें बचा सकते हैं : बरसट
Punjab News : पौधे ही ग्लोबल वार्मिंग से हमें बचा सकते हैं : बरसट

कहा, साल 2024 में 60,347 और साल 2023 में 60,952 पौधे लगाए

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और पूरे विश्व में पौधरोपण की बहुत ज्यादा जरूरत है। वर्तमान और भविष्य में केवल पौधे ही ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम कर सकते हैं और हमें बचा सकते हैं। यह बात पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आप नेता हरचंद सिंह बरसट ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मंडी बोर्ड लगातार पौधरोपण पर फोकस कर रहा है ओर प्रदेश की मंडियों सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 60,347 फलदार, छायादार और औषधि पौधे लगाए गए।

इनके रख-रखाव की जिम्मेदारी वहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई। चेयरमैन की ओर से पौधों की संभाल के बारे में और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वातावरण के हो रहे नुकसान के बारे में अपने विचार रखते हुए सभी उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने आस-पास पांच-पांच पौधे और अपने जन्मदिन के अवसर पर दो-दो पौधे लगाने के लिए उत्साहित किया गया।

बरसट ने बताया कि साल 2023 के दौरान पंजाब राज्य की मंडियों में अधिकारियों, कर्मचारियों, आढ़तियों और एन.जी.ओज के सहयोग से कुल 60,952 फलदार, छायादार और औषधि पौधे लगाए गए, जिनमें से 26,846 पौधे चालू अवस्था में है। जबकि मौजूदा वर्ष में शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के दूसरे पड़ाव के तहत 60,347 पौधे लगाए गए हैं।

बढ़ रहा प्रदूषण और तापमान सभी के लिए खतरा

चेयरमैन ने बताया कि बढ़ रहा प्रदूषण और तापमान समस्त मानवता के लिये बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिये पंजाब के आदरणीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सारे पंजाब में पौधे लगाए जा रहे हैं। हम सभी को भी वातावरण को साफ रखने के लिये ज्यादा से ज्याद पौधे लगाने चाहिए।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : शिअद और कांग्रेस ने कभी पंजाब की चिंता नहीं की : मान

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को और बेहतर करेंगे : डीजीपी