Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र में हादसे में एक व्यक्ति की मौत

0
167
कुरुक्षेत्र में हादसे में एक व्यक्ति की मौत
कुरुक्षेत्र में हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहबाद के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित निजी पैलेस के सामने देर रात रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शाहबाद से उगाला की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। वही एक अन्य को गम्भीर चोट आई। उसे शाहबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। अस्पताल में आज शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस सूचना के बाद देरी से मौके पर पहुंची। गांव उगाला के सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर व्यक्ति की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे। वहां पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक सोमनाथ के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया उनके परिवार से ही था। मृतक व्यक्ति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही दूसरे की टांग में फ्रेक्चर आया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति पैदल भी जा रहा था, उसकी भी टांग टूट गई है। वहीं घटना की सूचना देने के बाद भी बराड़ा पुलिस करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय से देरी से आई। पुलिस ने घटनास्थल पर मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। आज वहां पर उसका पोस्टमॉर्टम होगा। वहीं घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।