Punjab News:फल और सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का किया आयोजन

0
122
फल और सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का किया आयोजन
फल और सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का किया आयोजन

चंडीगढ़ (आज समाज )। पंजाब मंडी बोर्ड और नेशनल काउंसिल आफ स्टेट एग्रीक्लचर मार्किंग बोर्ड (कोसांब), नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में किसान •ावन, चंडीगढ़ में फल एवं सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य मेहमान हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री, पंजाब और गुरमीत सिंह खुडिया, कृषि मंत्री, पंजाब ने शिरकत की। बरसट ने स•ाी अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि फल और सब्जियां हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और इनके बिना रहने के बारे में कोई सोच •ाी नहीं सकता, लेकिन सब्जी मंडियों में सब्जियों का रखरखाव ठीक से नहीं हो पाता है। इसलिए हम स•ाी को फल एवं सब्जी मंडियों को अच्छे तरीके से विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को अच्छा वातावरण प्रदान किया जा सके। आज इस सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ही यह है कि आज के समय में फल और सब्जी मंडियों का आधुनिकीकरन किया जाए और इसके लिए सम्मेलन में उपस्थित स•ाी डेलीगेट्स से विचार विमर्श किया गया है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि किसानों की उपज से लेकर फसल के मंडी में आने और उप•ोक्ताओं के घर तक पहुंचाने काम साफ तरीके से होना बहुत जरूरी है। आज स•ाी के खाने-पीने का ढंग बदल रहा है, इसलिये आधुनिकीकरण की बहुत जरूरत है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोगों के जीवन में फल और सब्जियां बहुत जरूरी हैं, इसलिए फलों और सब्जियों का साफ होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि •ाारत में पंजाब का मंडीकरण सिस्टम बहुत बढÞिया है। पंजाब सरकार हमेशा किसानों और लोगों की सुविधा के लिए प्रयासरत रही है और पंजाब के मंडीकरण सिस्टम को सुचारू ढंग से चलाने और इसके आधुनिकीकरन करने सबंधी स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। गुरमीत सिंह खुडिया, कृषि मंत्री, पंजाब ने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। पंजाब ने देश के अनाज •ांडार में बहुत बड़ा योगदान दिया है। समय के साथ-साथ कृषि की तकनीकों में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब की मंडीकरण सिस्टम बहुत ही सुचारू ढंग से चल रहा है। पर आज जरूरत है फल और सब्जियों की।