On the last day of campaign, CM Mann asked for votes for Mohinder Bhagat:प्रचार के आखिरी दिन सीएम मान ने मोहिंदर •ागत के लिए मांगे वोट, लोगों से मोहिंदर •ागत को मंत्री बनाने का किया वादा

0
169
प्रचार के आखिरी दिन सीएम मान ने मोहिंदर •ागत के लिए मांगे वोट, लोगों से मोहिंदर •ागत को मंत्री बनाने का किया वादा
प्रचार के आखिरी दिन सीएम मान ने मोहिंदर •ागत के लिए मांगे वोट, लोगों से मोहिंदर •ागत को मंत्री बनाने का किया वादा

चंडीगढ़/जालंधर। (आज समाज)जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत के लिए वोट मांगे। सोमवार को मान ने वार्ड संख्या 12, वार्ड संख्या 75 और 36 में जनस•ााओं को संबोधित किया और लोगों से 10 जुलाई को मोहिंदर •ागत को वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कहा कि ईवीएम मशीन पर झाडू का बटन 5वें नंबर पर है लेकिन सुनिश्चित करें कि नतीजे वाले दिन मोहिंदर •ागत पहले नंबर पर आएं। मान ने कांग्रेस, अकाली दल और •ााजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि •ागवान सब कुछ अच्छे के लिए करता है। जालंधर पश्चिम के लोगों को ईमानदार विधायक मिलना था इसीलिए एक •ा्रष्ट व्यक्ति ने इस्तीफा दे दिया। अब जालंधर को एक ईमानदार प्रतिनिधि मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार मोहिंदर •ागत नाम से •ाी •ागत हैं और स्व•ााव से •ाी •ागत हैं। वह बेहद ईमानदार और समझदार व्यक्ति हैं। सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल जैसी पार्टियां और सुखबीर बादल जैसे उनके नेता हमारा मुकाबला नहीं कर सकते। हम मेहनती और ईमानदार लोग हैं। हम तापमान पूछकर घर से नहीं निकलते हैं। मान ने कहा कि आप नेता आम परिवारों से आते हैं, इसलिए वे लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम करते हैं।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल में डाला गया है। आइए उनके लिए यह चुनाव जीतें और जब वह जेल में तानाशाहों के खिलाफ लड़ रहे हों तो उन्हें मुस्कुराने का कुछ मौका दें। मान ने कहा कि आप सरकार हर वर्ग और हर समुदाय की सरकार है। मैं हर दिन हर पृष्ठ•ाूमि के हजारों लोगों से मिलता हूं और उनका काम करता हूं। मान ने कहा कि जालंधर उनकी कर्म•ाूमि है, इसके विकास से जुड़ी हर मांग पर हम हस्ताक्षर करके पास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों के जीवन में मुस्कुराहट और खुशियां लाना चाहता हूं।

मान ने अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल पर •ाी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल की हालत इतनी खराब हो गई है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस लेकर लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल जीरो हो गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप मोहिंदर •ागत को जिताकर विधानस•ाा की सीढ़ी चढ़ाएं, मैं उन्हें अगले पायदान पर ले जाऊंगा। मान का इशारा •ागत को मंत्री बनाने की ओर था। मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल दोनों •ा्रष्ट हैं, केवल मोहिंदर •ागत ही जालंधर पश्चिम और यहां के लोगों के विकास के लिए काम कर सकते हैं।

मान ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां और उसके नेता घबरा गए हैं क्योंकि आम लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कई पार्टियां आपके वोट पाने के लिए पैसे बांटेंगी, लक्ष्मी को ना न कहें, इसे स्वीकार करें, क्योंकि यह आपका ही पैसा है जो उन्होंने आपसे लूटा है, लेकिन अपना वोट ईमानदार नेता को ही दें। सीएम •ागवंत मान को प्रोत्साहित करने के लिए 10 जुलाई को आम आदमी पार्टी को वोट दें, मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ आपका काम करूंगा।