फैक्ट्री बेचने के नाम पर ब्याने के रूप में हड़पे 50 लाख रुपये

0
235
On selling the factory Rs 50 lakh grabbed as earnest money
On selling the factory Rs 50 lakh grabbed as earnest money

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
यमुनानगर शहर की विष्णु गार्डन जगाधरी निवासी सुनील कुमार से फैक्ट्री बेचने के नाम पर ब्याने के रूप में 50 लाख रुपये रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ब्याने के रूप में दिए 50 लाख रुपए

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु गार्डन जगाधरी निवासी सुनील कुमार ने हुड्डा सेक्टर 17 पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि नवीन वालिया की मानकपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है। उसे पता चला था कि नवीन वालिया फैक्ट्री को बेच रहा है। जब उसने आरोपित से इस बारे में बात की तो उसका नवीन वालिया के साथ फैक्ट्री का एक करोड़ में सौदा तय हो गया। उसने आरोपित को फैक्ट्री के ब्याने के रूप में 50 लाख रुपए दे दिए। आरोपित ने जल्द ही फैक्ट्री की रजिस्ट्री उसके नाम करवाने का भरोसा दिया।

धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

मगर इस दौरान आरोपित ने अपने परिवार के सदस्य नीरज वालिया, मीनू रानी व रजनी रानी के साथ सांठगांठ कर फैक्ट्री की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। जांच करने पर उसे मालूम हुआ कि आरोपित ने फैक्टरी पर बैंक से लोन लिया हुआ है। जब उसने इस बारे आरोपितों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपित उल्टा उसे ही सुसाइड केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:  युवक ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का किया प्रयास

ये भी पढ़ें: भा.कृ.अनु.प.-गन्ना प्रजनन संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र में 12 अक्तूबर को गन्ना विकास मेले का आयोजन