Olympics-2024 Manu Bhaker: आज फिर इतिहास रचने उतरेंगी हरियाणा की बेटी मनु भाकर

0
153
Olympics-2024 Manu Bhaker आज फिर इतिहास रचने उतरेंगी हरियाणा की बेटी मनु भाकर
Olympics-2024 Manu Bhaker : आज फिर इतिहास रचने उतरेंगी हरियाणा की बेटी मनु भाकर

Paris Olympics 2024 Today Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा की बेटी व भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर आज फिर पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने उतरेगी। बता दें कि भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं। ओलंपिक-2024 में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी मनु आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में फिर पदक पर निशाना साधने उतरेंगी और अपने अभियान का अंत स्वर्ण पदक के साथ करना चाहेंगी।

कामयाबी की कामना कर रहे देशवासी

अगर वह स्वर्ण पर निशाना साधती हैं तो यह उनके ओलंपिक का सुखद अंत होगा। देशवासी उनकी कामयाबी की कामना कर रहे हैं। आज दोपहर एक बजे से मनु फाइनल मुकाबला खेलेंगी। फैंस ने मनु से देश को चौथा पदक दिलाने की उम्मीद की और साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं।

तो इन महान एथलीट्स की श्रेणी में शामिल हो जाएंगी मनु

आज की जीत के बाद मनु भाकर उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स की श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते हैं। बता दें कि मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। तब वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें कामयाबी दिलाई है।

यह जीत दर्ज करने वाली पहली भारतीय

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका है। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।