Old Utensils : जानिए किचन में कब तक कर सकते हैं पुराने बर्तन का इस्तेमाल

0
68
Old Utensils:

Old Utensils: पुराने जमाने में हमेशा मिट्टी या लोहे के बर्तनों में खाना बनाने का रिवाज था। कहा जाता था कि इससे बहुत ज्यादा फायदा होता है और हमारा शरीर पर नॉनस्टिक कुकवेयर का असर कम भी करती है। अब तो कई तरह के बर्तन मार्केट में आने लगे हैं जैसे- नॉन स्टिक पैन आदि। इनका इस्तेमाल करना अब स्मार्ट माना जाने लगा है।

हालांकि, किचन में ऐसे बर्तन होते हैं, जिन्हें किसी खास डिश को बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है जैसे- कुकर में आप रोटी नहीं बना सकते, तवा में आप चावल नहीं बना सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल काफी टाइम तक किया जाता है।

कई लोग यादों से जुड़े होने के कारण पुराने बर्तनों को सालों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। मगर क्या आपको पता है इतने टाइम तक इसका इस्तेमाल करना ठीक नहीं रहता खासतौर पर यह बात नॉन स्टिक बर्तनों पर बात लागू होती है।

इन बर्तनों को साफ करते वक्त हमें कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेल्दी कुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले ये बर्तन सेहत को नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए हमें बर्तनों को एक वक्त तक इस्तेमाल करना चाहिए।

नॉन स्टिक बर्तन कब तक इस्तेमाल करना चाहिए

स्टील के बर्तनों से ज्यादा नॉन स्टिक बर्तन की एक सीमा होती है। अगर आप ज्यादा नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कोटिंग पर ध्यान देते रहें। अगर कोटिंग हटने लगी है और खाना चिपकने लगा है, तो इसका मतलब है कि आपका नॉन स्टिक पैन बिल्कुल खराब हो गया है।

ऐसे में आपको इस नॉनस्टिक बर्तन को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। इससे निकलने वाली हीट आपकी सेहत को नुकसान कर सकती है। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नॉन स्टिक बर्तन खराब न हो, तो बहुत ही ध्यान से साफ करें।

स्टिल के बर्तन कब तक इस्तेमाल करना चाहिए

स्टील के बर्तन बहुत टिकाऊ होते हैं और अगर ठीक से देखभाल की जाए, तो इन्हें दशकों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें बहुत ही ध्यान से बनाया जाता है। मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए जैसे- अगर स्टील के बर्तनों पर जंग लगने लगे और उसे साफ करने के बावजूद हटाया न जा सके, तो बेहतर होगा कि इसे बदल लें।

वहीं, अगर बर्तन में गहरे डेंट आ जाएं या वह टूट-फूट का शिकार हो जाए, तो यह समय हो सकता है नया बर्तन खरीदने का। अगर हैंडल या कवर ढीले या टूट गए हों और मरम्मत संभव न हो, तो नए बर्तन की जरूरत हो सकती है।

टूटे हुए बर्तन इस्तेमाल न करे

किचन में कोई भी बर्तन डैमेज है, तो इन्हें इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इन बर्तनों में खाना पकाया जाता है, तो खाने में बर्तनों के केमिकल आ जाते हैं। केमिकल के कण हवा के जरिए शरीर में भी जाते हैं। इससे आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।

किचन में वेंटिलेशन का रखें ध्यान

किचन में वेंटिलेशन जरूर रखें, क्योंकि बर्तनों से निकलने वाला धुआं आपको काफी नुकसान कर सकता है। जब भी खाना बनाएं तो अपनी किचन के खिड़की दरवाजे खुले रखें। ऐसा करने से आपको फायदा होगा।