Ludhiana Crime News : लुधियाना में कमीशन मांगने वाला अधिकारी गिरफ्तार

0
114
Ludhiana Crime News : लुधियाना में कमीशन मांगने वाला अधिकारी गिरफ्तार
Ludhiana Crime News : लुधियाना में कमीशन मांगने वाला अधिकारी गिरफ्तार

टेंडर आबंटन करने के एवज में मांगी थी 10 प्रतिशत रिश्वत

Ludhiana Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को कायम रखते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना में तैनात अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई जांच के बाद हुई है। दरअसल गिरफ्तार किए गए अधिकारी पर आरोप है कि उसने ठेकेदार को टेंडर आबंटन करने की एवज में 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरों ने कार्रवाई करते हुए उक्त अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाए

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन्स, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर की आवेदन दी थी और उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी और प्रमाण स्वरूप विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है। जिसके बाद नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) संजय कंवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

इसी के साथ विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की सख्त नीति के चलते भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस दौरान ज्यादा संख्या में ऐसे कर्मचारी सामने आ रहे हैं जो भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों में लिप्त हैं। ब्यूरो उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टा कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : विदेश से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : धमकी और दहशत की राजनीति से बचे कांग्रेस : मान