Office Party Makeup Look : जानिए ऑफिस पार्टी के लिए मेकअप लुक जो आप पर करेगा सूट

0
147
Office Party Makeup Look

Office Part : ऑफिस जाने वाली वर्किंग वूमन को पार्टी में जानें के लिए जब तैयार होना होता है, तो समय लगता है।ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता है कि वो किस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करके जाएं, ताकि वो खूबसूरत लगे। इसी को सोचने में आधा समय चला जाता है। अगर आपके साथ भी यही होता है तो आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि ऑफिस जाने के लिए आप किस तरह के मेकअप को आसानी से करके तैयार हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं, कौन सा मेकअप आपके ऊपर अच्छा लगेगा।

बोल्ड आई मेकअप लुक

हर कोई आपकी आंखों से सबसे पहले कनेक्ट करता है। इसलिए आप अपनी आंखों को अच्छे से हाइलाइट कर सकती हैं। इसके लिए आपको डार्क कलर आइशैडो कलर को ब्रश में लेना है। इसके बाद इसे अपनी आंखों के ऊपर मर्ज करना है। फिर इसे अच्छे से हाइलाइट करने के लिए आईलाइनर लगाएं। इसके बाद न्यूड लिपस्टिक को लगाएं। इस तरीके से आप 15 मिनट में मेकअप करके तैयार हो जाएंगी। साथ ही, समय पर ऑफिस पहुंच पाएंगी।

न्यूड मेकअप लुक

आप अपने ऑफिस मेकअप के लिए न्यूड लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपको तैयार होने में समय नहीं लगेगा। इसके लिए बेस को सिंपल रखें। आंखों को आईलाइनर से हाइलाइट करें। लिपस्टिक न्यूड शेड की अप्लाई करें। इसके अलावा आप चाहें तो थोड़ा सा ब्लश लगा सकती हैं। इससे भी आप सुंदर लग सकती हैं। ऐसा मेकअप करने में भी आपको समय कम लगेगा। आप जल्दी तैयार हो जाएगी।

बोल्ड लिप्स मेकअप लुक

अगर आपको मेकअप ज्यादा करना पसंद नहीं है, तो इसके लिए आप नो मेकअप लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपके मेकअप का बेस सिंपल रहता है। बस आपके लिपस्टिक को अच्छे से हाइलाइट किया जाता है। इस तरह के मेकअप को करने में मात्र 10 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा आपको इसके लिए ज्यादा मेकअप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस बार ट्राई करें मेकअप लुक इससे आप जल्दी तैयार हो जाएंगी। साथ ही, आपको इन्हें करने में टाइम भी नहीं लगेगा। बस आपको मेकअप करने के साथ-साथ थोड़ा स्किन का ध्यान रखना पड़ेगा, ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्या न हो।