Odisha News: सेवादारों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, हादसे में 9 घायल

0
218
Odisha News सेवादारों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, हादसे में 9 घायल
Odisha News : सेवादारों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, हादसे में 9 घायल

Puri Rath Yatra, (आज समाज), भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी स्थित गुंडीचा मंदिर में रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया। भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवादारों पर गिर गई और हादसे में 9 सेवादार घायल हो गए। मंगलवार रात करीब 9 बजे रथयात्रा के आयोजन के बाद, गुंडीचा मंदिर में पहांडी विधि चल रही थी। इस दौरान सेवादार रथों पर से भगवान की मूर्तियां उतारकर मंदिर के अंदर ले जा रहे थे। बलभद्र जी को उतारते समय सेवादार रथ के ढलान पर फिसल गए और मूर्ति उन पर गिर गई। मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्घटना पर चिंता जताई और घायल सेवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तत्काल पुरी पहुंचकर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा भी पुरी गईं। उन्होंने कहा कि हम आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।