इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र:
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चुनावों के मध्यनजर में सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए ऑब्जर्वर डीआईजी श्री हामिद अख्तर ने जिला कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक राम दत्त नैन अपनी टीम सहित मौजूद रहे। उप पुलिस अधीक्षक ने डीआईजी को अपराध नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी।

बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र के ऑब्जर्वर डीआईजी श्री हामिद अख्तर ने खरींडवा, बाबैन, मैहरा, बन, कोहलापुर व मथाना आदि गांव पहुंचकर बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने कहा कि उन्होंने कई गावो का दौरा किया है सभी में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।

डीआईजी श्री हामिद अख्तर ने कहा चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगा रखा है। लोग स्वतंत्र रूप से मतदान करें। कहीं भी कोई संदिग्ध या कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत डायल 112 के अतिरिक्त नजदीकी थाना, चौकी व कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे सकते हैं। इस पर तुरंत पुख्ता कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: किशोरियों में विटामिन डी की समस्या का समाधान खोजेगी हकेवि की टीम
ये भी पढ़ें :करनाल जिला उपायुक्त व जिला पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का दौरा
Connect With Us: Twitter Facebook