Oats Benefits: जानिए खाली पेट ओट्स खानें का सही तरीका

0
39
Oats Benefits

Oats Benefits : अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स नाश्ते में ओट्स खाने की सलाह देते हैं। ओट्स वजन घटाने में मदद करता है। वहीं, अगर ओट्स का सेवन ड्राई फ्रूट्स या दूध के साथ किया जाए, तो इससे वेट गेन में भी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि ओट्स हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ओट्स में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि ओट्स में मैंगनीज, कॉपर, बायोटिन और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप भी ओट्स का सेवन कर सकते हैं। वैसे तो ओट्स का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। आप ब्रेकफास्ट, लंच या फिर डिनर में भी ओट्स का सेवन कर सकते हैं।

क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं?

आप भी अपनी डाइट में ओट्स शामिल कर सकते हैं। अगर बात की जाए, क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं, तो इसका जबाव है, हां। खाली पेट ओट्स खा सकते हैं। खाली पेट ओट्स खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। दरअसल, जब खाली पेट ओट्सखाए जाते हैं, तो शरीर ओट्स में मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो सेहत के लिए जरूरी होता है।’

खाली पेट ओट्स कैसे खाएं

खाली पेट कई तरह से ओट्स का सेवन किया जा सकता है।
आप खाली पेट ओट्स का चीला बनाकर खा सकते हैं।
खाली पेट ओट्स का दलिया खाना भी फायदेमंद होता है।
ओट्स की इडली हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। आप रोज नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं।
ओट्स की खीर भी खाली पेट खाई जा सकती है।
इसके अलावा, खाली पेट ओट्स का शेक पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

वैसे तो आप खाली पेट ओट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आपको अधिक मात्रा में ओट्स खाने से बचना चाहिए। अधिक ओट्स खाने से हेल्थ को नुकसान भी पहुंच सकता है।

छोटे बच्चों को ज्यादा ओट्स खिलाने से परहेज करना चाहिए।
अगर आपका वजन कम है, तो भी अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करने से बचें।
ओट्स का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है।
इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर आदि में लिया जा सकता है।