NXT Conclave Live: हमने अंग्रेज शासन में बने एक्ट सहित 1500 कानून खत्म किए: PM

0
52
NXT Conclave Live
NXT Conclave Live: हमने अंग्रेज शासन में बने कई अधिनियमों सहित करीब 1500 कानून खत्म किए : पीएम मोदी

PM Modi In NXT Conclave 2025, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईटीवी नेटवर्क के न्यूज एक्स वर्ल्ड चैनल की आज लॉन्चिंग के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवार्इं। उन्होंने कहा, हमने करीब 1500 कानूनों को खत्म किया। इन कानूनों को खत्म करना आसान काम नहीं था। कई कानून अंग्रेजों के शासन के दौरान बने थे। ITV नेटवर्क द्वारा भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित NXT कॉन्क्लेव (NXT Conclave) के दुसरे दिन मोदी ने आज News X World का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर और राज्यसभा साांसद कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma, Member of Parliament) को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें : NXT Conclave Live Updates: पीएम मोदी ने लांच किया News X World, संस्थापक व सांसद कार्तिकेय शर्मा को दी शुभकामनाएं

NXT Conclave

10 लोगों के डांस करने पर थी पाबंदी

प्रधामनंत्री ने बताया कि अंग्रेजों ने एक कानून ड्रामेटिक परफॉर्मेंस एक्ट 150 साल पहले बनाया था। तब अंग्रेज चाहते थे कि, ड्रामा और थियेटर का उपयोग तत्कालीन सरकार के खिलाफ न हो। इस कानून में प्रावधान था कि अगर सार्वजनिक जगह पर 10 लोग डांस करते मिल जाएं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। यानी शादी के दौरान बारात निकले और 10 लोग डांस कर रहे हों तो भी दूल्हा सहित पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती थी। आजादी के बाद 70-75 साल तक यह कानून चलता रहा है। हमारी सरकार ने इसे हटाया। 70 साल तक हमने यह कानून झेला।

75 साल तक कानून पर क्यों चुप थी लुटियंस जमात

पीएम ने कहा, मुझे उस समय की सरकारों और नेताओं से कुछ कहना नहीं है। कुछ यहां बैठे भी है, लेकिन मुझे ज्यादा तो इन लुटियंस जमात पर आश्चर्य हो रहा है। इन खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। यह लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे? ये जो आए दिन कोर्ट जाते रहते हैं। पीआईएल के ठेकेदार बने फिरते हैं। ये लोग क्यों चुप थे। तब उन्हें लिबरटी ध्यान नहीं आती थी क्या? अगर आज कोई सोचे मोदी ऐसा कानून बनाता तो क्या होता?

भारत कई ग्लोबल इनिशिएटिव को लीड कर रहा

पीएम मोदी ने बताया कि भारत कई सारे ग्लोबल इनिशिएटिव को लीड कर रहा है। हाल ही में मुझे फ्रांस में अक अू३्रङ्मल्ल र४े्र३ में जाने का मौका मिला दुनिया को अक फिचर की तरफ ले जाने वाली भारत को होस्ट था। अब इसको होस्ट करने का जिम्मा भारत के पास है। भारत ने अपनी प्रेसिडेंसी में इतनी शानदार ॠ20 समिट कराई इस समिट के दौरान हमने इंडिया, मिडिल ईस्ट, यूरोप कॉरिडोर के रूप में एक न्या इकोनॉमिक कॉरिडोर दुनिया को दिया।

भारत दुनिया की 60% से ज्यादा हल्दी सप्लाई कर रहा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कल में दोस्त टोनी एबर्ट दिल्ली हाट में भारतीय मिलेट का फस्ट हैंड एक्सपीरियंस लिया है। और उनको मिलेट की डिश बहुत पसंद आई और ये सुन कर मुझे ज्यादा अच्छा लगा।साथियों मिलेट्स ही नहीं भारत की हल्दी भी लोकल से ग्लोबल हो गई है। भारत दुनिया की 60% से ज्यादा हल्दी की सप्लाई कर रहा है। भारत की कॉफी भी लोकल से ग्लोबल हो गई है भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्ट बन गया है। आज भारत के मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, भारत में बनी दवाइयां अपनी ग्लोबल पहचान बना रही है।

ये भी पढ़ें : NXT Conclave Live Updates: आईटीवी नेटवर्क नेता नहीं नीति सेंट्रिक, नया ट्रेंड सेट किया : पीएम मोदी