Nuskha: जानिए छोटे बच्चों को क्यों पहनाई जाती है लहसुन की माला

0
87
लहसुन

Nuskha: बरसात के दिनों मे बार-बार भीगने से, ठंड लगने या सर्द-गर्म वाले तापमान में लोगों को अक्सर सर्दी-खांसी, बुखार और सिरदर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, कुछ लोगों को हर बार मौसम बदलते ही छोटी-मोटी बीमारियां बार-बार होती हैं। यह कमजोर इम्यूनिटी के कारण होता है। जब आपका शरीर कमजोर हो तो इससे आपके स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं से आराम पाने के लिए घर की महिलाएं हमेशा से कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती रही हैं। ऐसा ही एक दादी-नानी का नुस्खा है लहसुन की कलियों का हार बनाना।

लहसुन की माला पहनने से सर्दी-जुकाम से आराम मिलता है

एंटीऑक्सीडेंट्स और एलिसिन जैसे तत्वों से भरपूर लहसुन की माला पहनने से इम्यून पॉवर बढ़ती है। इससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से आराम मिलता है। वहीं, कुछ स्टडीज में भी लहसुन को वायरल इंफेक्शनजैसी समस्याओं से आराम दिलाने में कारगर पाया गया है।

घर पर लहसुन की माला कैसे बनायी जा सकती है

कच्चे लहसुन की 6-8 कलियां लें। इनका छिलका उतारकर एक तरफ रख दें।

अब एक-एक लहसुन में चाकू की मदद से चीरा लगाएं या लहसुन को बीच में से इस तरह कट करें कि वह दो टुकड़ों में ना हो और लहसुन की गंध भी बाहर आ सके।

अब सुई धागे की मदद से लहसुन की सभी कलियों को पिरोएं और इसकी एक छोटी-सी माला बना लें।

इस हार या माला को सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को पहनाएं।