Nuh News : श्रमिक से राजनेता बने तेजपाल तंवर

0
165
Tejpal Tanwar, a laborer turned politician
सोहना में जीत के बाद तेजपाल तंवर व अन्य कार्यकर्ता

(Nuh News) नूंह। करीब 40 वर्षों से एक ही पार्टी में तटस्थ तेजपाल तंवर की दास्तां निराली है। करीब 74 वर्षीय तेजपाल तंवर का जन्म गांव रामगढ़ के एक मध्यम परिवार में हुआ था। जो शुरुआत में फरीदाबाद स्थित गुड ईयर कंपनी में कार्यरत थे। तथा यूनियन के प्रधान भी रहे हैं। जिनके शरीर में देश प्रेम की भावना शुरू से ही थी। जिनको भाजपा ने सन 1991 व सन 1996 में चुनाव लड़ाया था।

किंतु जिनको चुनाव में जीत नसीब नहीं हो सकी थी। जबकि वर्ष 2014 व वर्तमान 2024 के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की है। तेजपाल ने संगठन में भी 2 बार जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेवारी बखूबी निभाई थी। इसके अलावा प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा व प्रदेश कार्यकारिणी में भी कार्य किया है।

शांत मिजाज के तेजपाल तंवर बताते हैं कि यह जीत जनता की जीत है। जिनके आशीर्वाद से मैं विजयी हुआ हूँ। इलाके में तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे। तथा क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा विकसित किया जाएगा। उन्होंने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election Result : हरियाणा विधानसभा जाने किस राउंड में किस पार्टी के नेता की बढ़त