Nuh News : ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा 22 जुलाई को लेकर प्रशासन,आयोजकों ने पूरी तरह से तैयारियां पूर्ण, प्रभात फेरी, कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की होगी शुरूआत

0
191
Regarding Braj Mandal Jalabhishek Yatra on 22nd July, the administration and assistants started the program with the slogan Purna, Prabhat Pheri, Kalash Yatra.
गांव किरा स्थित गौशाला में ब्रज मण्डल जलाभिषेक यात्रा को लेकर आयोजक कमेटी के सदस्य बैठक करते हुए

(Nuh News) नूंह। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा 22 जुलाई को लेकर प्रशासन,आयोजकों ने पूरी तरह से तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यात्रा के स्वागत के लिए दोनों समुदाय के प्रमुख लोग भी शिरकत करेंगे।

ब्रज मंडल जलभिषेक यात्रा के प्रमुख सदस्य व किरा गौशाला के प्रधान योगेश हिलालपुरिया ने कहा कि सावन के पहले सोमवार पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी।ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा इस बार सोमवार 22 जुलाई को जिला नूंह(मेवात) के पांडव कालीन महादेव मंदिर(नलहड)से प्रारंभ होकर फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर होते हुए पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी।

जिसमें उपरोक्त स्थानों साधु-संतो व भक्तगणों द्वारा जल अभिषेक कार्यक्रम किया जाएगा। इस शोभा यात्रा को लेकर वो प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेवात के एसपी और डीसी साहब से भी उन्होंने मुलाकात की। शासन और प्रशासन से जो सहयोग मिल रहा है। पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह व उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा भी पीस कमेटी और दोनों समुदाय के लोगों के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था को बनाने में अपना पूरा योगदान कर रहे हैं। ताकि गत वर्ष की भातिं असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटनाक्रम की इस बार पुनरावृत्ति न हो पाए।

इसी तरह, 22 जुलाई को ब्रज मण्डल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नूंह शहर में सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर से महिलाएं कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए खेडला मोड पर पहुंचेंगी और उसी गंगा जल से नल्हेश्वर महादेव का जलाभिषेक होगा।

जबकि हिनदु संगठनों के द्वारा 21 जुलाई को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमें वह भजन -कीर्तन के जरिये लोगेां केा 22 जुलाई की यात्रा में अधिक से अधिक शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

वहीं, 22 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान प्रशासन की सख्ताई को देखते हुए जिला कोर्ट नूंह में वकीलों ने अपने मुवक्किलों को तारीख पर पेश होने में रियायत मांगी हैं जिस बात को जिला जज के समक्ष रखा गया है और उन्होंने भी किसी भी क्लाइंट के खिलाफ कोई एडवर्स ऑर्डर जारी नहीं करने की बात सामने आई है।