Nuh News : शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

0
192
Organization of teacher honor ceremony
शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन के दौरान सम्मानित करते हुए

(Nuh News) नूंह। हरियाणा संस्कृत आदर्श विद्यापीठ  संम्बदध केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय  नई दिल्ली शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य राजेश छछेडा को प्रशस्ति पत्र, शाल फूल माला ग्राम  ज्ञान उपयोगी पुस्तक देखकर सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम हरियाणा   संस्कृत विद्यापीठ बघोला पलवल के उन व्यक्तियों को दिया गया  जिन्होंने संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए अपना बहुमूल्य समाज में योगदान दिया है  आचार्य राजेश को पहले भी हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया अनेकों संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया।

सामाजिक कार्यों के लिए आचार्य राजेश को नेपाल में भी सम्मानित किया जाएगा। आचार्य राजेश धार्मिक सामाजिक आध्यात्मिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों रोकने में भी अपना योगदान देता है योग और संस्कृति के प्रचार के लिए स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय में जाकर के सेमिनार आयोजित करता है यह सम्मान प्राचार्य प्रभारी डॉ पशुपतिनाथ मिश्र, डॉ राजकुमार मिस्र,डॉ उषा पंडित, लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय के  व्याकरण विभाग अध्यक्ष  भागीरथी नंदा,  डॉ नंदकिशोर शास्त्री, पूर्व प्राचार्य हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ डॉ सतीश चंद्र शर्मा  डॉ संपत, विजय शास्त्री प्रभारी प्राचार्य मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धतीर, प्रेमचंद शास्त्री, राकेश शास्त्री, तेजपाल शास्त्री अन्य पूर्व स्नातक भी उपस्थित रहे।