Nuh News : नाग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया

0
67
Nag Panchami festival celebrated with great pomp
नाग पंचमी पर्व पर पूजा अर्चना करते हुए भक्तजन

(Nuh News) नूंह। जिला में शुक्रवार को नागपंचमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता हैं। हिन्दु धर्म में पशु, पक्षियों व नागदेवता की पूजा अर्चना का विधान हैं। पं0 विनोद शर्मा के अनुसार इस दिन नागदेव की पूजा करने से कुण्डली के राहु,केतू से संबंधित दोष दूर होते हैं। सांप के भय, सर्पदंश से मुक्ति पाने के लिए इस दिन कालसर्प योग की पूजा की जाती है और बहने अपने भाई व परिवार की सुख स्मृद्वि की भी कामना करती हैं। इसी तरह, नगीना के प्राचीन शिव मंदिर अस्थल में सावन माह में भक्तजनों ने भगवान शिव- पार्वती के परिवार की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ-साथ शिवलिंग पर फल, फूल, बेल पत्थर के पत्तो, जल व पंचामृत से अभिषेक किया।

चीन शिव मंदिर अस्थल कमेटी के प्रधान किशन चंद गोयल व रजत जैन ने संयुक्त रुप से बताया की सावन माह के महीने में भगवान शिव की मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है।उन्होंने बताया कि भक्तजनों ने देश व विश्व में सुख,शांति ,समृद्धि, उन्नति,खुशहाली, तरक्की,वर्षा के लिए देवाधिदेव महादेव से विशेष प्रार्थना की। मंदिर में भक्तों के द्वारा सच्चे मन से मांगी गई जनहित में हर मनोकामना भगवान महादेव पूर्ण करते हैं। इसके अलावा नगीना में स्थित शिव मंदिर बगीची, शिव मंदिर सैनी समाज, सीताराम मंदिर ,हनुमान मंदिर गोहवाली, में भी भगवान महादेव की पूजा अर्चना की गई।