Nuh News : जल्द ही सूबे की सियासत में कोई बड़ा धमाका होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता

0
59
It cannot be ruled out that there will be a big explosion in the politics of the state soon.
सिरसा से कांग्रेस सांसद  कुमारी सेलजा की सामाजिक न्याय यात्रा में सोहना-तावडू से कांग्रेसी नेता पहुंचते हुए

(Nuh News) नूंह। हरियाणा विधानसभा के अक्तुबर माह में संभावित विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ दल भाजपा व प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस समेत अन्य दलों के मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक व नामचीन नेताओं के टिकट कटने की अटकलों व अफवाहों के चलते वह पाला बदलने की रणनीति में लगे हुए हैं। अपुष्ट सूत्रों की माने तो जल्द ही सूबे की सियासत में कोई बड़ा धमाका होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने आज नूंह(मेवात) दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में भी ऐसे संकेत का दावा पेश किया हैं। उनके अनुसार सत्तारूढ दल के कई विधायक, पूर्व विधायक व अन्य नेता कांग्रेस पार्टी के सम्पर्क में है।

उन्होंने यह भी दावा कर कहा है कि सत्तारूढ दल भाजपा से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की भाजपा से हिसाब मांगे हरियाणा अभियान की सूबे में अब तक 16वीं यात्रा के दौरान उमड़ रहे सैलाब से मतदाता वोट की चोंट से भाजपा को शिकस्त देने का मन बना रखा हैं। जन नायक जनता पार्टी(जेजेपी) द्वारा विधानसभा चुनाव घोषणा से पूर्व अपने पार्टी के 4 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा वाले सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनावी रणक्षेत्र में सिर्फ भाजपा,कांग्रेस ही हैं और जेेजेपी,इनेलो-बसपा गठबंधन व अन्य दलों का सिर्फ नोटा से ही मुकाबला हैं।

उधर दूसरी तरफ कांग्रेस सासंद दीपेन्द्र हुडडा भाजपा सरकार से सूबे में छेड़े हिसाब यात्रा का अभियान छेड़े हुए हैं तो उनके अभियान की 16वीं यात्रा का रविवार को मेवात में जोरदार ढंग से आगाज हुआ। यात्रा में उमड़े सैलाब से सांसद जिला के तीनों विधायक, पूर्व विधायक आदि काफी गद-गद दिखाई दे रहे थे। इसके बाद यात्रा का रविवार सांय बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र में आगाज के दौरान वह भाजपा पर जमकर बरसे।

उधर, दूसरी तरफ सूबे को एकसूत्र में पिरोने वाली लोकतंत्र संविधान और सामाजिक न्याय के ध्वज वाहक सिरसा से कांग्रेस सांसद, पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा की रविवार को सामाजिक न्याय यात्रा में सोहना-तावडू से कांग्रेसी नेता पहलवान सतबीर खटाना की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंंची। कांग्रेस नेता ने संदेश यात्रा फरीदाबाद कूच करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश व जनता में बदलाव का उत्साह हैं। उन्होंने दावा कर कहा कि आने वाला कल कांग्रेस पार्टी का हैं और सूबे में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।