Nuh News : हरविन्द्र कल्याण को अध्यक्ष व जींद से विधायक डा0 कृष्ण मिढढा को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की

0
10
https://www.aajsamaaj.com/nuh-news-expressed-happiness-over-making-harvinder-kalyan-the-president/

(Nuh News) नूंह। सूबे हैट्रिक लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भी चयन हो गया हैं। घरोंडा से विधायक हरविन्द्र कल्याण को अध्यक्ष व जींद से विधायक डा0 कृष्ण मिढढा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरविन्द्र कल्याण घरोंडा सीट व जींद से विधायक डा0 कृष्ण मिढढा दोनों ही लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की हैं। डा0 मिढढा के पिता मरहूम डा0 हरिचंद मिढढा भी 2 बार विधायक रह चुके हैं। सूबे के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली भाजपा की नायब सिंह सैनी की नवागत सरकार में महज अम्बाला से विधायक अनिल विज एक मात्र पंजाबी चेहरें को मंत्री मण्डल में शामिल किया हैं, पिछले मंत्री मण्डल में दो पंजाबी चेहरें को जगह मिली थी। मौजूदा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों को पूर्व सीएम व केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल के करीबी बताये जा रहे हैं। सूबे के इतिहास में पहली बार किसी पंजाबी चेहरे को विधानसभा डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

उधर,दूसरी तरफ अखिल भारतीय जनसेवक समाज(पंजी0), आमडा, धार्मिक जागृति मंच, आरटीआई जागृति मंच, श्री चित्रगुप्त महाराज कायस्थ समाज नूंह आदि समेत जिला की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व गैर सरकारी स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े प्रमुख लोगों ने बधाई दी हैं।

उधर,दूसरी तरफ अखिल भारतीय पंजाबी महासभा की स्थानीय इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नडडा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक मोहनलाल बडोली आदि से सभा की आयोजित एक आपात बैठक में अनुरोध किया गया है कि देश-प्रदेश में उनकी बिरादरी बहुतात संख्या में बसी हुई है।

केन्द्र व हरियाणा में वर्ष 2014 से लगातार सत्तासीन भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान करने की बात भी जग जाहिर हैं खासकर 2024 के विधानसभा चुनाव मतदान आंकडों पर यदि नजर दौडाई जाये तो पंजाबी बिरादरी ने भाजपा को सर्वाधिक 68 फीसदी मतदान किया था और पार्टी सरकार से उम्मीद जताई है कि सरकारी नौकरियों में व सरकार में पर्याप्त भागीदारी की तरजीह देने की उम्मीद जताई।

इस मौके पर संगठन के प्रधान नम्बरदार सुरेन्द्र सिंह, महासचिव वेदप्रकाश, सरपरस्त व सेवानिवृत मुख्याध्यापक केएल तनेजा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जग्गी प्रधान, गुरद्वारा सिंह सभा के प्रधान मदन मैहन्दीरत्ता, पाली गाबा, लक्की कालडा, जगननाथ गखड, भूषण मदान, हंस वर्मा, मनीष मैहन्दीरत्ता, सुनील कुमार, सुभाष चंद, मन्नू, राजीव आदि भी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Nuh News : मिडे-मील वर्करों को पिछले 4-5 महीनों से मानदेय नहीं मिलने से वह भूखे मरने के कगार पर आये