Nuh News : हर तालिका तीज पर्व की धूम रही

0
199
Every table was filled with joy of Teej festival.
मंदिर में हर तालिका तीज के मौके पर पूजन करते हुए भक्तजन

(Nuh News) नूंह। जिला में शुक्रवार को हर तालिका तीज पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया। लोग व्रत रखकर मंगलारती से ही मंदिरों में पूजन कर रहे थे। शिवद्वेश्वर मंदिर नूंह के पुजारी पं0 सतीश मिश्रा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाते हैं, इसे बड़ी तीज भी कहते हैं. इस व्रत को रखने से भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है, इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि आज भी हर तालिका तीज पर्व के मौके पर महिलाओं ने व्रत रखकर पूजन किया।

इसी तरह, प्राचीन देवी भवन मंदिर तावडू के पुजारी पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि साल में तीन प्रमुख तीज मनाई जाती हैं, आज शुक्रवार को हर तालिका तीज हैं, जो हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व मॉ पार्वती को समर्पित है। उन्होंने बताया कि भारतीय धर्म संस्कृति में अनेक ऐसे व्रत त्योहार हैं जो अपने परिवार और जीवन साथी के सुख स्मृति की मंगल कामना के लिए रखे जाते हैं, इन्हीं में से एक है “हर तालिका तीज” जो करवा चौथ की तरह ही हैं। यह पर्व महिलाओं के लिए आपसी प्रेम, विश्वास और आस्था का अनोखा उत्सव है। यह पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के पुर्न: मिलन की कथा पर आधरित हैं। इस दिन कुंवारी लडकियां शिव-पार्वती की पूजा कर अपने अच्छ वर की कामना करती है तो सुहानिग महिलाएं व्रत रखकर अपने परिवार की सुख स्मृद्वि की कामना करती है।