Nuh News : 24 जुलाई को नूह शहर में पेंशन आक्रोश मार्च निकालेंगे कर्मचारी

0
154
Employees will take out pension protest march in Noah city on 24th July
पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के सदस्य बैठक करते हुए।

(Nuh News)नूंह। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी 24 जुलाई को नूह शहर में पेंशन आक्रोश मार्च निकालेंगे। पैंशन आक्रोश मार्च पुराने रेस्ट हाऊस नूह से मुख्य बाजार से निकलते हुए लघु सचिवालय तक निकाला जाएगा।समिति के सभी पदाधिकारी विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों को पेंशन आक्रोश मार्च में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

समिति के जिला अध्यक्ष मुनशेद खान ने बताया कि आगमी 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे नूह शहर में पेंशन आक्रोश मार्च में सभी विभागों के कर्मचारी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखेंगे।

जिला संयोजक दिनेश गोयल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रही। नई पेंशन योजना में कर्मचारियों और उनके परिवार को किसी भी प्रकार की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती।

कर्मचारी लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं।इसी कड़ी में पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले सभी जिलों में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। पेंशन बहाल न होने से कर्मचारियों में रोष है।

जिला महासचिव राजेन्द्र छीपा ने बताया कि अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग नहीं मानी तो एक सितंबर को पंचकूला में इक_े होकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।