Nuh News : कर्मचारी वेदप्रकाश व बिजेन्द्र सिंह उर्फ बिल्लू का सरकारी सेवाकाल पूर्ण होने पर उनका सम्मान किया गया

0
160
Employees Vedprakash and Bijendra Singh alias Billu were honored on completion of their government service.
कर्मचारी वेदप्रकाश का सरकारी सेवाकाल पूर्ण होने से उनका सम्मान करते हुए

(Nuh News) नूंह। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरन निगम के कर्मचारी वेदप्रकाश का सरकारी सेवाकाल पूर्ण होने से वह आज धारूहेडा से सेवानिवृत हो गए। इससे पूर्व वह लम्बे समय तक तावडू स्थित 33 केवीए कार्यालय पर अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। बिजली निगम के तावडू 33 केवीए सब स्टेशन स्थित जर्जर हाल कार्यालय के जीर्णोद्वार व मंदिर निर्माण में उनके सहयोग की बात भी किसी से छिपी हुई नही हैं। इसी तरह, बिजली निगम के कार्यालय व क्षेत्रवासियों को योग प्रक्रिया से जोडने में भी उनका अस्मिरणीय योगदान रहा हैं।

तावडू पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार केा आयोजित कार्यक्रम में बिजली, शिक्षा आदि विभागों के अलावा अन्य कार्यालयों से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक व सियासी लोगों ने शिरकत कर उनका फूलमालाएं पहनाकर, पगडी बांधकर सम्मान के अलावा उपहारों से भी लाद दिया। इससे पूर्व धारूहेडा कार्यालय व अन्य जगहों पर भी आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका सम्मान हुआ। उनके करीबी पंडित शिव प्रकाश आचार्य, नम्बरदार यूनियन के प्रधान सुरेन्द्र सिंह, बाबू आनंद गुप्ता, निवर्तमान पार्षद ज्ञानीराम वर्मा, विनोद शर्मा, लीलू प्रधान, मास्टर रामवतार शर्मा, सुदर्शन वर्मा, सुरेश वर्मा, योगेन्द्र गर्ग, धर्मबीर अग्रवाल, मास्टर सुगन चंद गर्ग, भूषण मदान, पंडित रूमाल शर्मा, पंडित भगवत शर्मा, राज शर्मा, पूर्व पार्षद लीलू उर्फ निरंजन, धर्मबीर व पंडित पच्ची आदि के अलावा बिजली व शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के मौजिज लोग भी मौजूद रहे।

उधर, दूसरी तरफ हरियाणा रोडवेज के चालक बिजेन्द्र सिंह उर्फ बिल्लू का भी सरकारी सेवाकाल पूर्ण होने से वह सेवानिवृत हो गए। तावडू की पटोदी रोड़, बालापीर मोहल्ला व जाट धर्मशाला में अलग- अलग आयोजित सेवानिवृत कार्यक्रमों के दौरान उनका फूलमालाए पहनाकर व पगडी बांधकर सम्मान हुआ। हरियाणा राज्य परिवहन व अन्य महकमों के लोगों ने भी उन्हें सम्मान व उनके सरकारी सेवाकाल पर प्रकाश डाला। सामाजिक नेता दलिप सिंह गोठवाल ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन के चालक बिजेन्द्र सिंह उर्फ बिल्लू निवासी तावडू का सरकारी सेवा काल पूर्ण होने से वह आज सेवानिवृत हुए हैं। परिवहन व अन्य विभाग द्वारा उनका फूलमालाओं व पगडी बांधकर सम्मान किया।