Nuh News : उप तहसीलदार अरूणा सिंह का तबादला फरूखनगर(गुरूग्राम) हो गया

0
161
Deputy Tehsildar Aruna Singh transferred to Farrukhnagar (Gurugram)
तावडू तहसील का फोटो

(Nuh News) नूंह। जिला की अहम समझी जाने वाली तावडू तहसील के उप तहसीलदार अरूणा सिंह का तबादला गत दिनों फरूखनगर(गुरूग्राम) हो गया था। उनकी जगह फिरोजपुर झिरका के उप तहसीलदार जितेन्द्र गिल को यहां लगाया गया हैं। तबादले का लम्बा अरसा के बाद भी उनके द्वारा अभी तक पदभार नहीं संभाला गया हैं, जबकि तावडू की उप तहसीलदार ने तबादला सूची आने के बाद यहां से पदमुक्त होकर चली गई। तावडू तहसील का कार्यभार तहसीलदार के ऊपर आ गया है। चुनावी सीजन में तहसीलदार के चुनावी व अन्य सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते तहसील का कामकाज बाधित हो रहा हैं।

हांलाकि, तहसीलदार अजय कुमार ने शुक्रवार सांय माना कि तावडू की उप तहसीलदार अरूणा सिंह का तबादला होने व उनकी जगह लगाये गये उप तहसीलदार के पदभार न संभालने के बावजूद तहसील के कामकाज में किसी भी तरह की अव्यवस्था की बात सामने नहीं आई हैं। उन्होंने माना कि चुनावी दौर में कामकाज अधिक होने के बावजूद वह तहसील का दायित्व पूरी निष्ठा व समर्पण भावना से संभाल रहे हैं। उन्होंने माना कि उप तहसीलदार के पदभार संभालने से उनकी राह और आसान बन सकती है।